लाइव न्यूज़ :

अमित साध ने गार्ड से लेकर झाड़ू-पोछा तक का किया काम, 'अंग्रेजी' की वजह से नौकरी से धोने पड़े थे हाथ!

By अनिल शर्मा | Updated: June 5, 2021 16:51 IST

अमित साध के सामने एक वक्त ऐसा भी रहा जब उन्हें दूसरों के घर में झाड़ू पोछा से लेकर शो-रूम में गार्ड की नौकरी तक करनी पड़ा थी। अमित साध के लिए वो मुश्किलों वाला दौर था।

Open in App
ठळक मुद्दे महज 16 साल के ही थे कि पिता का साया सिर से उठ गयाउनके जीवन में कुछ ऐसा घटित हुआ कि वह घर से भाग गएतंगी में वह सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से एक शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगे

बॉलीवुड एक्टर अमित साध ब्रीथ वेब सीरीज (Breathe) से चर्चा में आए थे। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म काइ पो चे में नजर आ चुके थे और लोग उन्हें पहचानने लगे थे। फिल्मों में आने से पहले और बॉलीवुड में सफर शुरू करने के बाद, दोनों ही समय में उन्हें कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा था।

दूसरों के घरों में किया झाड़ू-पोछा

अमित साध के सामने एक वक्त ऐसा भी रहा जब उन्हें दूसरों के घर में झाड़ू पोछा से लेकर शो-रूम में गार्ड की नौकरी तक करनी पड़ा थी। अमित साध के लिए वो मुश्किलों वाला दौर था। इतना मुश्किल कि उन्होंने खुद को समाप्त करने की सोच ली थी। महज 16 साल के ही थे कि पिता का साया सिर से उठ गया। पिता आर्मी में थे। उनके जाने के बाद घर-परिवार के हालात अच्छे नहीं रहे। इसके बाद उनके जीवन में कुछ ऐसा घटित हुआ कि वह घर से भाग गए। दिल्ली में किया झाड़ू-पोछे का कामकच्ची उम्र में घर से भागकर अमित साध दिल्ली के जोरबाग पहुंचे और वहीं एक घर में झाड़ू-पोछा का काम करने लगे। 

अंग्रेजी की वजह से मालिक ने नौकरी से निकाला

चूंकि अमित साध के पिता आर्मी में थे तो उनकी पढ़ाई-लिखाई अच्छी हुई थी। अमित साध के मुताबिक जब घर के मालिक को उनकी उम्र और उनकी अच्छी इंग्लिश का पता चला तो नौकर के काम से हटा दिया। 

सुसाइड का कर लिया था फैसला

नौकर का जब काम छूटा तो तंगी में वह सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से एक शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगे। अमित साध के मुताबिक वे थोड़ा गुस्सैल स्वभाव के थे। उस उम्र में वह फ्रस्ट्रेशन डील नहीं कर पाते थे। हर दिन के संघर्ष और हालात से तंग आकर अमित साध ने सुसाइड करने का फैसला कर लिया था। जब वे टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा बने तो उनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इंडस्ट्री ने बैन कर दिया था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!