लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव में प्रचार करने गईं अमीषा पटेल का बड़ा बयान, कहा- मेरा रेप हो सकता था...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2020 09:16 IST

बिहार चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर प्रकाश चंद्रा के लिए प्रचार करने गईं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग बुधवार को हो गई है। चंद्रा ने अपने चुनाव प्रचार के लिए फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल को बुलाया था।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग बुधवार को हो गई है।ऐसे में कई सेलेब्स इन दिनों बिहार में पार्टियों के लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी शामिल हैं। बिहार के औरंगाबाद जिले की ओबरा सीट के लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर प्रकाश चंद्रा भी शामिल हैं। 

ऐसे में चंद्रा ने अपने चुनाव प्रचार के लिए फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल को बुलाया था। इस प्रचार में भारी भीड़ इकट्ठी हुई लेकिन चुनाव प्रचार से लौटने के बाद अमीषा ने डॉक्टर चंद्रा पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

अमीषा का कहना है कि  डॉक्टर चंद्रा ने बिहार पहुंचने पर जबरदस्ती प्रचार करने के लिए उनको ब्लैकमेल किया है।अमीषा ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि जहां चुनाव प्रचार होना है वह जगह पटना के नजदीक है लेकिन ओबरा वहां से काफी दूर था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि शाम को उनको मुंबई लौटना है तो उनको धमकाया गया।

इतना ही नहीं चंद्रा पर आरोप लगाते हुए अमीषा ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान हजारों लोगों की भीड़ थी जो पागलों की तरह गाड़ी को ठोक रही थी। प्रकाश चंद्रा ने मुझे गाड़ी से उतरकर भीड़ के बीच जाने के लिए कहा जहां भीड़ कपड़े उछालने के लिए तैयार थी। वहां मेरा रेप भी हो सकता था।

अमीषा का कहना है कि वह बिहार चुनाव के प्रचार को लेकर बहुत ही बुरे अनुभव से गुजरी हैं।प्रकाश चंद्रा बेहद झूठे, ब्लैकमेलर और गंदे इंसान हैं। अमीषा का ये बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

टॅग्स :अमीषा पटेलबिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?