लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की पड़ोसन का खुलासा- 13 जून को किचन को छोड़ बंद हो गई थीं पूरे अपार्टमेंट की लाइट्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2020 18:54 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पड़ोसन का कहना है कि दिवंगत अभिनेता के अपार्टमेंट की सभी लाइट्स 13 जून को बंद हो गई थीं, सिर्फ किचन की लाइट खुली हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है।सीबीआई ने सुशांत के अपार्टमेंट पहुंचकर काफी छानबीन की।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। ऐसे में फैंस के साथ तमाम सेलेब्स दिवंगत अभिनेता के लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं, ये मामला सीबीआई को सौंपा गया है। सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को सुशांत के कुक नीरज, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी और दोस्‍त दीपेश सावंत सीबीआई उनके अपार्टमेंट पहुंची। 

सिर्फ खुली थी किचन की लाइट

यहां पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पड़ोसी महिला ने पहली बार उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि 13 जून को सुशांत के घर की सभी लाइट बंद थीं, सिर्फ किचन की लाइट खुली हुई थी। उस रात उनके घर पर कोई पार्टी भी नहीं हो रही थी। उन्होंने ये भी बताया कि सुशांत के घर की लाइट उस रात 10:30 से 10:45 बजे के बीच बंद हो गई थी।

सीबीआई ने तेज की जांच

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने उनके अपार्टमेंट पहुंचकर काफी छानबीन की। इस दौरान उन्होंने छत पर जाकर भी जांच की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इसके बाद से मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?