लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट ने यूं बरसाया रणबीर पर प्यार, एक्टिंग से लेकर मां तक के लिए कह डाली ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2019 13:10 IST

आलिया रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ निजी पल बिताती दिखती हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इन दोनों स्टार्स ने ऐसे तो कभी तो अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा लेकिन दबी जुबां में ये अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं।

अक्सर आलिया रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ निजी पल बिताती दिखती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया से जब नीतू कपूर के बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि वह बहुत शानदार इंसान हैं, मैं उन्हें फ्रेंड बुला सकती हूं। वो काफी चिल हैं। उनका नजरिया जिंदगी की तरफ काफी अलग और अच्छा है। आलिया ने कहा मुझे तो लगा है कि रणबीर ने इतना कूल रहना उन्हीं से सीखा है। 

वहीं, आलिया से जब रणबीर को लेकर पूछा गया तो वह पूरी तरह से उनके अभिनय की मुरीद दिखीं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने मेरी जिंदगी में इतना नैचुरल एक्टर नहीं देखा। वह ग्रेट एक्टर्स में से एक हैं। न केवल मैं एक एक्टर के रूप में उनकी शौकीन हूं, बल्कि बहुत सारी लड़कियां और लोग भी उनकी एक एक्टर के रूप में तारीफ करते हैं। रणबीर बहुत ही कूल इंसान हैं। रणबीर की तारीफ करते हुए आलिया ने कहा कि  सेट पर खुद को पूरी तरह से अपने काम में डुबो लेते हैं। कभी कभी मैं जब सेट पर उन्हें काम करता देखती हूं तो कभी-कभी अपने डायलॉग भी भूल जाती हूं।

ये भी कहा

 जब पूछा गया कि  इस बार वैलेंटाइन डे पर उनकी प्लानिंग हैं और वह इसे किस तरह सेलिब्रेट कर रही हैं? तो आलिया कहती हैं कि वह एक स्पेशल इंसान के साथ यह दिन मना रही हैं। तो उन्होंने रणबीर का नाम ना लेकर अयान का नाम लिया। फैंस को पता है अयान ब्रह्मास्त्र फिल्म को बना रहे हैं जिसमें आलिया के साथ रणबीर भी हैं। आलिया ने बताया है कि वह अयान मुखर्जी के साथ उस दिन ब्रहमास्त्र की शूटिंग कर रही हैं तो उनका वेलंटाइन तो सेट पर ही मन जाएगा। हांलाकि एक्ट्रेस ने एक दम से तो स्वीकार नहीं किया है कि वह खास दिन को रणबीर के साथ मनाएंगी लेकिन इशारों इशारों में उन्होंने बता दिया है कि वह इसको उन्हीं के साथ मनाने वाली हैं।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार