लाइव न्यूज़ :

पर्दे पर आ सकता है 'राजी' का सीक्वल, ट्वीस्ट से भरी होगी फिल्म !

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 15, 2019 09:48 IST

बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों से सीक्वल का दौर चल रहा है. कई हिट फिल्मों के सीक्वल दर्शकों को परोसे जा रहे हैं और ये हिट भी हो रहे हैं

Open in App

बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों से सीक्वल का दौर चल रहा है. कई हिट फिल्मों के सीक्वल दर्शकों को परोसे जा रहे हैं और ये हिट भी हो रहे हैं. यही वजह है कि एक के बाद एक फिल्मों के सीक्वल बन रहे हैं. इस लिस्ट में अब आलिया भट्ट की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'राजी' भी शामिल हो सकती है.

इस फिल्म की अगली कड़ी पर काम की हलचल शुरू हो गई है और सहमत की जिंदगी के कई पन्नों को इसमें खोलने पर विचार-विमर्श किया जा सकता है. वैसे भी फिल्म अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है. इनमें सबसे बड़ा सवाल यह था कि अंत में सहमत यानी कि आलिया भट्ट द्वारा निभाए गए किरदार का क्या हुआ होगा, उसने आगे की जिंदगी कैसे बिताई होगी, वह पाकिस्तान वापस जाएगी या नहीं आदि आदि.

ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब 'राजी' के सीक्वल में दिया जा सकता है. बता दें कि यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित थी और सिक्का अब इस किताब के दूसरे भाग की तैयारी कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक इसका दूसरा अंश 'रिमेंबरिंग सहमत' के नाम से लिखा जाने वाला है. लेखक ने एक पोर्टल को बताया, ''साल 2008 में 'कॉलिंग सहमत' लिखने के बाद मैंने 10 साल उससे मिलते हुए और उसकी कहानी जानने के लिए बिताए.

जितना भी थोड़ा समय उसने मुझे दिया ये किताब उसी पर आधारित होगी. कैसे वो अपना मिशन पूरा कर भारत आने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थी और फिर कैसे उसने अपनी जंग अपने तरीके से लड़ी. ये कहानी उस पर आधारित होगी.'' सिक्का ने बताया है कि इस किताब में सहमत के पाकिस्तान से लौटने के बाद के सफर को दर्शाया जाएगा.

खैर, किताब पर तो काम शुरू होने वाला है लेकिन क्या निर्देशक इस पर फिल्म बनाएंगे, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है. बता दें कि 'राजी' का निर्देशन मशहूर गीतकार गुलजार और एक्ट्रेस राखी गुलजार की बेटी मेघना गुलजार ने किया था.

टॅग्स :राजीआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?