लाइव न्यूज़ :

क्या आलिया भट्ट ने कंगना रनौत को दिया जवाब? एक्ट्रेस ने शेयर किया सच और झूठ को लेकर मैसेज

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2020 20:10 IST

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जहां भट्ट परिवार और नेपोटिज्म को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी तो वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मेसेज शेयर किया है, जिसे कंगना से जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिना कंगना का नाम लिए आलिया ने उन्हें जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के इंटरव्यू के बाद आया आलिया भट्ट का पोस्टभट्ट परिवार और नेपोटिज्म को लेकर कंगना ने कही थीं कई बातें

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही मशहूर निर्देशक महेश भट्ट को लेकर कई सारे खुलासे किए थे। इस दौरान कंगना ने महेश पर उन्हें चप्पल फेंककर मारने का आरोप भी लगाया था। वहीं, अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया है, जिसे कंगना से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आलिया ने बिना कंगना का नाम लिए उन्हें जवाब दिया है।

इंस्टा स्टोरी पर आलिया भट्ट ने लिखा मेसेज

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सच हमेशा सच ही रहता है, चाहे कोई उसपर भरोसा करे या ना करे। एक झूठ हमेशा झूठ ही रहता है, चाहे उसपर कोई कितना भी विश्वास क्यों ना कर ले।' मालूम हो, आलिया ने कुछ दिनों पहले ही एक मेसेज पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मौन बहुत कुछ कहता है जितना आप सोचते हैं।' बता दें, आलिया का पोस्ट तब सामने आया है जब कंगना रनौत भट्ट परिवार और नेपोटिज्म को लेकर दिए गए बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

गली बॉय को बताया था औसत दर्ज की फिल्म

कंगना ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पिछले साल उसकी (सुशांत सिंह राजपूत) की फिल्म छिछोरे रिलीज हुई थी। हम लोगों में से कितनों को ये बात पता है कि छिछोरे गली बॉय से ज्यादा हिट फिल्म थी। जहां गली बॉय ने महज अपना प्रॉफिट निकालने भर की कमाई की थी तो वहीं छिछोरे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। मगर उसे कोई सराहना नहीं मिली, लेकिन औसत दर्ज की फिल्मों के लिए जश्न मनाया गया। इसके अलावा कंगना ये भी कहती हुई नजर आई थीं कि महेश भट्ट उन्हें चप्पल फेंककर मारने वाले थे लेकिन उनकी बेटी ने उन्हें रोक लिया था।

टॅग्स :आलिया भट्टकंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतछिछोरे फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार