लाइव न्यूज़ :

दीपिका-कैटरीना को रिप्लेस कर ये एक्ट्रेस करेंगी सलमान खान के साथ रोमांस, संजय लीला भंसाली की फिल्म में आएंगी नजर

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2019 13:01 IST

आलिया ने ट्वीट करके लिखा, 'मैं 9 साल की जब मैं पहली बार संजय लीला भंसाली के ऑफिस आई थी। मैं अभी नर्वस हूं और बस मेरा सपना था कि उनकी अगली फिल्म में काम करने का मौका मिले।'

Open in App

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। अपने लुक और बेहतरीन डांस के लिए तारीफ बटोर रही हैं। वहीं अब खबर है कि आलिया भट्ट जल्द ही बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म में आलिया दिखाई देंगी। 

डीएनए एक की एक रिपोर्ट की मानें तो आलिया भट्ट को हाल ही में संयज लीला भंसाली के ऑफिस में देखा गया था। इसी बात से कयास लगाया जा रहा है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में जगह मिल गई है। सलमान खान सालों बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाहअल्लाह में दोनों साथ काम कर रहे हैं। वहीं आलिया के किए रिसेन्ट ट्वीट से भी इस बात को बताया जा रहा है कि अगली फिल्म में आलिया, सलमान के साथ दिखाई देंगी। 

आलिया ने ट्वीट करके लिखा, 'मैं 9 साल की जब मैं पहली बार संजय लीला भंसाली के ऑफिस आई थी। मैं अभी नर्वस हूं और बस मेरा सपना है कि अगली फिल्म में काम करने का मौका मिले।' आलिया ने दुबारा ट्वीट किया, 'उन्होंने कहा खुली आंखों से सपना देखो और मैंने देखा। संजय सर और सलमान खान सर। दोनों के ही साथ काम करना मेरा सपना है। मैं दोनों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।'

 

 

वहीं सलमान खान ने भी इस विषय पर ट्वीट किया है, 'लगभग 20 साल हो गया है मगर मैं उत्साहित हूं एक बार फिर से इन्शाह अल्लाह में आपके साथ काम करने के लिए। आलिया के साथ काम करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं।' सलमान के इस ट्वीट के बाद इस बात पर मुहर लग गई हैं कि आलिया भट्ट जल्द ही सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। 

 

दीपिका और कैटरीना को किया है रिप्लेस

खबर है कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए पहले दीपिका और कैटरीना को अप्रोच किया गया था। मगर दोनों को ही अब आलिया भट्ट ने रिप्लेस कर दिया है। हलांकि अप्रोच की इस खबर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया से पहले इन दोनों ही एक्ट्रेस को पहले इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। 

टॅग्स :सलमान खानआलिया भट्टसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?