आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ रिलेशन पर कही प्यार भरी बात- 'नजर ना लगे'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 29, 2019 12:03 PM2019-03-29T12:03:15+5:302019-03-29T12:03:15+5:30

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर अब लगभग खुल्लम खुल्ला हो गया है। दोनों ने अब अपने प्यार का इजहार करना सभी के सामने भी शुरू कर दिया है।

alia bhatt on dating ranbir kapoor i am walking on stars and clouds right | आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ रिलेशन पर कही प्यार भरी बात- 'नजर ना लगे'

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ रिलेशन पर कही प्यार भरी बात- 'नजर ना लगे'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों सबसे ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों का इश्क अब खुलकर सामने भी आ गया है। हाल ही में जी सिने और फिल्मफेयर अवार्ड में इस कपल का प्यार फैंस को देखने को मिल गया है। 

आलिया इशारों-इशारों में अपने प्यार का ऐलान भी कर चुकी हैं।  हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है, 
इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा है कि वह रणबीर के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती के रूप में देखना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता नहीं ,एक दोस्ती है।

मैं पूरी ईमानदारी से कह रही हूं ये बहुत ही प्यार भरा और खूबसूरत है। आलिया ने कहा कि मैं सितारों और बादलों पर बस चल रही हूं। खास बात ये है कि हम दो अलग लोग जो अपनी जिंदगी जी रहे हैं। इस वक्त ऐसा टाइम ही है कि आप हमें सात ही देंखेगे। यह एक कम्फर्टेबल रिलेशन की असली निशानी है नजर ना लगे। वास्तव में रणबीर मेरे शानदार दोस्त हैं।'


आलिया की मां ने लगाई मुहर

हाल ही में आलिया भटट् की मां सोनी राजदान ने बेटी की पसंद को अपनी पसंद बताया है। आलिया की मां सोनी राजदान ने इन दोनों के रिश्ते पर हामी भरी है। उन्होंने कहा है कि ये आलिया की पर्सनल लाइफ है और रणबीर कपूर एक प्यारा बच्चा है। आलिया ने अब तक किसको डेट किया और और अब किसको कर रही है ये उसकी लाइफ है। उसकी पसंद जरुरी है। मैं हमेशा उसके साथ हूं।  

Web Title: alia bhatt on dating ranbir kapoor i am walking on stars and clouds right

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे