लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट महेश भट्ट को पिता नहीं सेलिब्रिटी समझती थीं, जानिए अभिनेत्री ने निर्देशक पिता के बारे में क्या कहा था

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2022 08:40 IST

पिता महेश भट्ट के साथ रिश्ते को सझाते हुए आलिया ने कहा था, मेरे लिए वह हमेशा एक सेलिब्रिटी की तरह थे जो घर आएंगे और अचानक चले जाएंगे। मैंने उन्हें इस तरह याद नहीं किया क्योंकि मेरे पास वास्तव में वह नहीं थे। लेकिन कुछ साल बाद ही वह हमारे साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैंआलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी

मुंबईः फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेता सोनी राजदान की बेटी अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया अपने पिता महेश के काफी करीह रहती हैं। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं रहा। आलिया ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके पिता उनके लिए एक सेलिब्रिटी की तरह थे जो घर पर आएंगे और फिर चले जाएंगे।

आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान 2019 में जी कैफे के स्टारी नाइट्स 2.OH में बतौर मेहमान शिरकत की थीं। इस दौरान होस्ट कोमल ने सोनी राजदान से पूछा था कि उनके और महेश भट्ट में से कौन सख्त माता-पिता हैं। राजदान ने कहा था कि केवल मैं। महेश हमेशा शूटिंग करते रहते थे। कोमल ने इसके बाद आलिया से पूछा था कि क्या वह अपने पिता को याद करती हैं क्योंकि वह लगातार सेट पर रहा करते थे, आलिया ने जवाब में कहा था, ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें घर पर रहने की आदत नहीं थी।

पिता के साथ रिश्ते को सझाते हुए आलिया ने कहा था, मेरे लिए वह हमेशा एक सेलिब्रिटी की तरह थे जो घर आएंगे और अचानक चले जाएंगे। मैंने उन्हें इस तरह याद नहीं किया क्योंकि मेरे पास वास्तव में वह नहीं थे। लेकिन कुछ साल बाद ही वह हमारे साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करने लगे। हम साथ में सांप-सीढ़ी खेलते थे। आलिया ने बताया कि पिता के साथ असली दोस्ती तब शुरू हुई जब उन्होंने काम करना शुरू किया। 

आलिया ने कहा कि जब उन्होंने परिवार को अधिक समय देना शुरू किया तो उनके पिता के साथ उनके समीकरण में सुधार हुआ और विशेष रूप से फिल्म उद्योग में प्रवेश करने के बाद बदल गया।

आलिया की मां सोनी राजदान ने बताया कि अभिनेत्री बहुत आज्ञाकारी बच्चा हुआ करती थी। राजदान 2018 की फिल्म राजी में आलिया की ऑन-स्क्रीन मां के रूप में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने बताया कि आलिया ने उन्हें एक बच्चे के रूप में परेशान करने का एकमात्र तरीका यह था कि वह जो कपड़े पहनती थीं, उसके बारे में उधम मचाती थीं। बताया मुझे उसे अपनी पसंद देनी होगी और वह अपनी पोशाक को अच्छी तरह से जानती थी कि वह क्या पहनना चाहती है।

आलिया भट्ट हाल ही में सोनी और उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए मालदीव पहुंची हैं। काम के मोर्चे पर, आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी इस महीने की शुरुआत में रिलीज होने के बाद से  100 करोड़ से अधिक की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़  रही है। वह अगली बार एसएस राजामौली की आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देंगी, जो 25 मार्च को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :आलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!