लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की शूटिंग शुरू,ये एक्ट्रेस निभाएंगी उनकी मां का किरदार

By मेघना वर्मा | Updated: May 6, 2019 14:30 IST

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की ईंशा-अल्लाह दोनों एक साथ साल 2020 के ईद पर रिलीज हो सकती है। ईशा-अल्लाह फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है।

Open in App

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने रिसेंटली एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ रोहित शेट्टी, करण जौहर, रणवीर सिंह अजय देवगन भी दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फिल्म की झलक रणवीर सिंह की सिंबा फिल्म में ही देखने को मिली थी। 

रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्मों की सीरीज में सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिंबा के बाद अब सूर्यवंशी फिल्म। इस फिल्म की पहली झलक हमें सिंबा फिल्म के अंत में ही मिल गई थी जिसमें फिल्म क्रेडिट के बाद अक्षय कुमार स्क्रीन पर पुलिस के रोल में दिखाई देते हैं। 

नीना गुप्ता बनेंगी अक्षय कुमार की मां

अक्षय कु्मार की इस फिल्म में उनकी मां का किरदार नीना गुप्ता को ऑफर किया गया है। रिसेंटली नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो में दिखाई दी थी। जिसमें उनके रोल को बहुत पसंद किया गया था। अब इस फिल्म में अक्षय के साथ उनकी केमेस्ट्री देखते ही बनेगी। 

नौ साल बाद दिखेंगे अक्षय और कैटरीना

सूर्यवंशी फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर पहले से चर्चाएं हो रही थीं। खबर थी कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर जैकलीन को कास्ट किया जाएगा। मगर सोमवार सुबह अक्षय कुमार और करण जौहर के साथ रोहित शेट्टी के पोस्ट ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि फिल्म में अक्षय के अपोजिट कैटरिना दिखाई देंगी। 

खबर है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की ईंशा-अल्लाह दोनों एक साथ साल 2020 के ईद पर रिलीज हो सकती है। ईशा-अल्लाह फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है। जिसपर भी काफी बज्ज फैला हुआ था। वहीं अक्षय और कैटरीना ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसमें नमस्ते लंदन से लेकर वेलकम मूवी के नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि फिल्म में उनकी केमेस्ट्री लोगों पर वापिस जादू चला पाती है या नहीं।  

टॅग्स :अक्षय कुमारकैटरीना कैफनीना गुप्तारोहित शेट्टीकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?