लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म!, सूर्यवंशी के रिलीज की हो गई घोषणा, इस दिन सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

By अनिल शर्मा | Updated: October 15, 2021 12:10 IST

रोहित शेट्टी की पुलिस अधिकारी पर आधारित यह चौथी फिल्म है। इससे पहले इसी विषय पर वह अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’ बना चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने कहा, ‘‘क्या आपको यह जगह याद है, जहां आपने कितनी ही भावनाओं को पर्दे पर उमड़ते देखा हैअक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर छोटा सा एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दुनिया भर में पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राज्य के सिनेमा घरों को 22 अक्टूबर से खोले जाने की घोषणा के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर बताया था कि ‘सूर्यवंशी’ दिवाली के दौरान रिलीज होगी। हालांकि, इसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर छोटा सा एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं। ‘सूर्यवंशी’ में ये दोनों अभिनेता मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। एक सिनेमा हॉल के भीतर फिल्माए गए वीडियो में तीनों अभिनेता दर्शकों से दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने कहा, ‘‘क्या आपको यह जगह याद है, जहां आपने कितनी ही भावनाओं को पर्दे पर उमड़ते देखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्मों की तरह हमारे जीवन में भी ‘मध्यांतर’ आ जाएगा। लेकिन हम लोग वापस आ गए हैं।’’ यह फिल्म 24 मार्च, 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी रिलीज की तारीख कई बार बढ़ाई गई। महामारी के कारण देशभर में सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा था।

रोहित शेट्टी की पुलिस अधिकारी पर आधारित यह चौथी फिल्म है। इससे पहले इसी विषय पर वह अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’ बना चुके हैं। ‘सूर्यवंशी’ में कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। आगामी फिल्म के प्रस्तोता रिलायंस एंटरटेनमेंट हैं और रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने धर्मा प्रोडक्शंस एवं केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। 

टॅग्स :अक्षय कुमाररोहित शेट्टीअजय देवगनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!