लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर की मौत, अभिनेता का टूटा दिल...ट्विटर पर बयां किया दुख

By अनिल शर्मा | Updated: September 12, 2022 15:36 IST

अक्षय कुमार ने टूटे दिल से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मिलन को याद करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- अपने फंकी हेयरस्टाइल्स, स्माइल की वजह से तुम भीड़ में अलग नजर आते थे

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय की पोस्ट पर मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने मिलन जाधव की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है। अक्षय कुमार ने बताया कि मिलन जाधव 15 सालों से ज्यादा वक्त तक मेरे हेयरड्रेसर रहे।

मुंबईः फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलन जाधव का निधन हो गया है। अभिनेता ने इसकी जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर अपने ड्रेसर मिलन की मौत पर दुख व्यक्त किया है। अक्षय कुमार ने बताया है कि मिलन 15 साल से अधिक समय से उनके हेयर ड्रेसर थे। वे हमेशा सुनिश्चित किया कि मेरा एक भी बाल खराब ना हो।

अक्षय कुमार ने टूटे दिल से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मिलन को याद करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- अपने फंकी हेयरस्टाइल्स, स्माइल की वजह से तुम भीड़ में अलग नजर आते थे। हमेशा इस बात का ख्याल रखते थे कि मेरा एक भी बाल आउट ऑफ प्लेस ना हो। मिलन जाधव 15 सालों से ज्यादा वक्त तक मेरे हेयरड्रेसर रहे... अभी भी भरोसा नहीं हो रहा तुम हमारे साथ नहीं हो। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा मिलानो। ओम शांति।

अक्षय की पोस्ट पर मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने मिलन जाधव की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है। साथ ही अक्षय कुमार के फैंस भी उनके हेयर ड्रेसर की मौत पर दुख व्यक्त किया है। अक्षय कुमार की बात करें तो उनकी पिछली कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई कटपुतली को भी लोग खास पसंद नहीं किए। वहीं इससे पहले रक्षाबंधन और पृथ्वीराज को भी लोगों ने नकार दिया।

 

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!