लाइव न्यूज़ :

दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित मोबाइल थिएटर में दिखाई गई अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम', अभिनेता ने यूं दी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2021 10:57 IST

अक्षय कुमार ने थिएटर की तस्वीर अपने ट्विटर पर साझा की है। इसे उन्होंने एक अद्भुत उपलब्धि के रूप में वर्णित किया। अक्षय कुमार ने सिनेमा हॉल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मेरा दिल गर्व से भर जाता है कि बेलबॉटम को लद्दाख के लेह में दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल थिएटर में दिखाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे लेह में 11,562 फीट की ऊंचाई पर स्थापित सिनेमा हॉल में अक्षय कुमार की बेल बॉटम दिखाई गईअक्षय कुमार ने तस्वीर साझा करते हुए इसे अद्भुत उपलब्धि बताया हैरंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित, बेलबॉटम में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं

अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को कहा कि वह रोमांचित हैं कि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बेलबॉटम को दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल थिएटर के रूप में पहचाने जाने वाले लद्दाख के एक यात्रा सिनेमा हॉल में दिखाया गया। 

पिछले हफ्ते, लद्दाख को एक निजी कंपनी, पिक्चरटाइम डिजीप्लेक्स के साथ अपना पहला इन्फ्लेटेबल सिनेमा मिला, जिसने केंद्र शासित प्रदेश में थिएटर स्थापित किया। कंपनी ने लेह में 11,562 फीट की ऊंचाई पर स्थापित इसे दुनिया का सबसे ऊंचा थिएटर होने का दावा किया है। अक्षय कुमार की बेलबॉटम,  19 अगस्त को देश में रिलीज़ हुई तो वहीं 22 अगस्त को भारतीय सेना और CISF कर्मियों के लिए प्रदर्शित की गई।

अक्षय कुमार ने थिएटर की तस्वीर अपने ट्विटर पर साझा की है। इसे उन्होंने एक अद्भुत उपलब्धि के रूप में वर्णित किया। अक्षय कुमार ने सिनेमा हॉल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मेरा दिल गर्व से भर जाता है कि बेलबॉटम को लद्दाख के लेह में दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल थिएटर में दिखाया गया। 11562 फीट की ऊंचाई पर स्थित थिएटर -28 डिग्री सेल्सियस पर काम कर सकता है। क्या अद्भुत उपलब्धि है!

रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित, बेलबॉटम में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि लद्दाख के चांगपा खानाबदोशों पर प्रशंसित लघु फिल्म- स्टेनज़िन टैंकोंग की सेकूल को थिएटर के शुभारंभ पर प्रदर्शित की गई थी।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिपवाणी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!