लाइव न्यूज़ :

कनाडा की नागरिकता छोड़ेंगे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कहा- भारत ही मेरे लिए सबकुछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 23, 2023 19:36 IST

एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब लोग उनके कनाडा की नागरिकता लेने का कारण जाने बिना कुछ कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने कहा कि भारत मेरे लिए सब कुछ है...मैंने जो कुछ कमाया है, जो कुछ पाया है, यहीं से है।क्षय ने अपने करियर के बुरे दौर के बारे में भी बताया जब उन्होंने 15 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी थीं।उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर अपनी कनाडाई नागरिकता को लेकर चर्चा का विषय बने रहते थे। ऐसे में एक बार फिर अक्षय इसे लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अक्षय कुमार का कहना है कि भारत उनके लिए सब कुछ है और वह पहले ही भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब लोग उनके कनाडा की नागरिकता लेने का कारण जाने बिना कुछ कहते हैं।

आजतक से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "भारत मेरे लिए सब कुछ है...मैंने जो कुछ कमाया है, जो कुछ पाया है, यहीं से है। और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वापस देने का मौका मिला है। आपको बुरा लगता है जब लोग बिना कुछ जाने कुछ कहते हैं..." अक्षय ने अपने करियर के बुरे दौर के बारे में भी बताया जब उन्होंने 15 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी थीं। यह 1990 के दशक में था। 

उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। अक्षय कुमार ने कहा, "मैंने सोचा कि भाई मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और किसी को काम तो करना है। मैं वहां काम के सिलसिले में गया था। मेरा मित्र कनाडा में था और उसने कहा, 'यहां आओ'। मैंने आवेदन किया और मैं चला गया।"

अक्षय ने कहा, "मेरी सिर्फ दो फिल्में रिलीज होने को बची थीं और यह तो किस्मत की बात है कि दोनों ही सुपरहिट हो गईं। मेरे मित्र ने कहा कि वापस जाओ, फिर से काम करना शुरू करो। मुझे कुछ और फिल्में मिलीं और मुझे और काम मिलता रहा। मैं भूल गया कि मेरे पास पासपोर्ट था।" 

उन्होंने आगे कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पासपोर्ट को बदलवाना चाहिए लेकिन अब हां मैंने अपना पासपोर्ट बदलवाने के लिए आवेदन किया है और एक बार जब मुझे यह मिल जाएगा तो मैं कनाडा की नागरिकता छोड़ दूंगा।"

टॅग्स :अक्षय कुमारकनाडापासपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?