लाइव न्यूज़ :

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे टाइगर श्रॉफ, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 8, 2022 11:52 IST

टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाली है। इस फिल्म का टीजर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एकसाथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैंअक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इस फिल्म की रिलीज डेट भी बताई हैअक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के फर्स्ट लुक काफी बढ़िया है

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब जल्द ही टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दरअसल, अक्षय और टाइगर एकसाथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) में नजर आने वाले हैं। इसकी घोषणा खुद बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इस फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।

बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के फर्स्ट लुक काफी बढ़िया है। फिल्म के टीज़र को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म बेहतरीन एक्शन फिल्म होने वाली है। वहीं, फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "तुमने (टाइगर श्रॉफ) जिस साल इस दुनिया में डेब्यू किया, उस साल मैंने फिल्मों में डेब्यू किया था। फिर भी मुकाबला करोगे छोटे मियां? चल फिर हो जाए फुल-ऑन एक्शन।"

वहीं, फैंस को टाइगर और अक्षय की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। ऐसे में फैंस बड़ी स्क्रीन पर दोनों को एकसाथ देखने के लिए बेताब हैं। मालूम हो, फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं तो वहीं वाशु भागनानी और पूजा एंटरटेरमेंट इस फिल्म को प्रड्यूस कर रहे हैं। यही नहीं, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और गोविंदा (Govinda) स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के टाइटल ट्रैक को भी शामिल किया गया है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारटाइगर श्रॉफअमिताभ बच्चनगोविंदा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल