लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अक्षय कुमार की 'पैडमैन' पर लगा बैन तो ट्विटर पर फूटा महिलाओं का गुस्सा!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 11, 2018 15:35 IST

पाकिस्तान में पैडमैन बैन किए जाने पर महिलाएं बोली- यहां भी औरतों को पीरिएड्स होते हैं। इसमें गैर-इस्लामिक कुछ भी नहीं है।

Open in App

सैनिटरी पैड जैसे अनछुए विषय पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन पूरे भारत में 9 फरवरी को रिलीज हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ ट्विटर पर लोगों ने गुस्से का इजहार किया। पाकिस्तानी महिलाओं ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। ज्यादातर का मानना है कि एक अच्छे विषय पर फिल्म बनाई गई है। इसको बैन किए जाने का कोई तुक नहीं बनता। 

पाकिस्तानी पत्रकार आमरा अहवद ने ट्विटर पर लिखा, 'हां, पाकिस्तानी औरतों को भी पीरिएड्स होते हैं। मैं पैडमैन और महिलाओं की माहवारी में साफ सफाई का समर्थन करती हूं। पाकिस्तान में पैडमैन को बैन किए जाने का कोई तुक नहीं बनता। इसे रिलीज किया जाए।'

एक और महिला पत्रकार ग़रीदा फारुकी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखती हैं कि ये फिल्म हमारी संस्कृति और परंपरा के खिलाफ हैं... क्योकि यहां की औरतों को तो माहवारी होती नहीं है। सेंसर बोर्ड का बेवकूफी भरा फैसला है। पैडमैन को पाकिस्तान में रिलीज किया जाना चाहिए। 

मेहर तरार ने लिखा, 'पैडमैन को पाकिस्तान में बैन किया जाना बेहद बचकाना फैसला है। इसका सीधा असर पाकिस्तानी सिनेमा के बिजनेस पर पड़ेगा।' उन्होंने लिखा कि माहवरी जिंदगी की सच्चाई है। यह अनैतिक या गैर-मजहबी बिल्कुल नहीं है।

एक और पाकिस्तानी पत्रकार मोना अलम लिखती हैं कि यह फैसला पाकिस्तानी फिल्म निर्माताओं की असुरक्षा, अशिक्षा और दोहरे रवैये को दर्शाती है। क्योंकि यहां भौंडे आइटम नंबर से तो दिक्कत नहीं है लेकिन माहवारी जैसे सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म गैर-इस्लामिक हो जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने पैडमैन की रिलीज को अनुमति देने से मना कर दिया था। बोर्ड का मानना है कि यह फिल्म पाकिस्तान की परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है। बता दें कि यह फिल्म तमिलनाडु के रहने वाले अरुणाचलम गुरुगनथम की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया।

*ANI से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पैडमैनअक्षय कुमारराधिका आप्टेट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'