लाइव न्यूज़ :

'कंचना' के हिंदी रीमेक में खिलाड़ी अक्षय की हीरोइन बनेंगी कियारा, जल्द आएगी फिल्म !

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 1, 2019 08:53 IST

अक्षय कुमार लगातार फिल्में करने के लिए मशहूर हैं. उनकी एक फिल्म सिनेमाघर में होती है, दूसरी रिलीज के लिए तैयार होती है

Open in App

अक्षय कुमार लगातार फिल्में करने के लिए मशहूर हैं. उनकी एक फिल्म सिनेमाघर में होती है, दूसरी रिलीज के लिए तैयार होती है, तीसरी पर काम चल रहा होता है, चौथी उनके हाथ में होती है और पांचवीं का वह ऐलान कर देते हैं. अक्षय की हालिया रिलीज 'केसरी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

ऐसे में उन्होंने एक और नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म है, साउथ की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कंचना' (मुनी) की रीमेक. इस फिल्म को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय 'कंचना' के रीमेक में नजर आएंगे. जानकारी यह भी थी कि इस फिल्म की लीड हीरोइन के लिए निर्माताओं की नजर कियारा आडवाणी पर है. अब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के जरिए ताजा खबर ये आ रही है कि इस फिल्म के लिए कियारा का नाम फाइनल किया जा चुका है.

इसके अलावा खबर यह भी आ रही है कि इस फिल्म का ऑफर आर माधवन को भी मिला है. कियारा और माधवन दोनों साउथ की फिल्मों में काम कर चुके हैं. कियारा ने जहां साउथ में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हाल ही में की, वहीं माधवन साउथ इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. इस फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा कि फिल्म के निर्माता अक्षय के अपोजिट कियारा को कास्ट करने के लिए उत्सुक हंै और कियारा को भी फिल्म की स्क्रप्टि काफी पसंद आई है.

माधवन ने भी इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी है. बता दें कि अक्षय इन दिनों कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं. वह रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी', 'हाउसफुल 4', 'मिशन मंगल' और धर्मा प्रोडक्शन की 'गुड न्यूज' में नजर आने वाले हैं.

टॅग्स :कियारा आडवाणीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?