लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और सलमान खान की 'इंशाअल्लाह' नहीं टकराएंगी बॉक्स ऑफिस पर, निकला तोड़

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2019 08:37 IST

इस डेट पर अपनी फिल्म को रिलीज करने की हिमाकत कोई नहीं करता, लेकिन कुछ दिनों पूर्व ही अक्षय कुमार स्टारर रोहित शेट्टी की नई फिल्म 'सूर्यवंशी' को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने का ऐलान किया गया

Open in App

सबको पता है कि हर साल ईद पर केवल सलमान खान की फिल्म आती है. इस डेट पर अपनी फिल्म को रिलीज करने की हिमाकत कोई नहीं करता, लेकिन कुछ दिनों पूर्व ही अक्षय कुमार स्टारर रोहित शेट्टी की नई फिल्म 'सूर्यवंशी' को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने का ऐलान किया गया. सबको लग रहा था कि 2020 की ईद पर शायद सलमान की कोई फिल्म न आए.लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. 'सूर्यवंशी' के ऐलान के कुछ ही दिनों बाद सलमान ने अपना पांसा फेंका.

उन्होंने अपनी नई फिल्म 'इंशाअल्लाह' की घोषणा कर दी. साथ ही बताया कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही यह फिल्म ईद के मौके पर ही रिलीज होगी. इससे सिनेप्रेमियों की नजरें अगले साल की ईद पर भाईजान और अक्की की बॉॅॅक्स ऑफिस पर संभावित भिड़ंत पर लग गई थी. सभी इस बात से खुश थे कि ईद पर उन्हें 'इंशाअल्लाह' और 'सूर्यवंशी' के जरिए डबल ट्रीट मिल जाएगी.

लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि 'सूर्यवंशी' को इस भिड़ंत से पीछे हटाया जा सकता है. ताजा खबरों के मुताबिक खुद रोहित शेट्टी नहीं चाहते कि ईद के मौके पर वह सलमान खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़े. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की खबर की मानें तो रोहित को लगता है कि इस क्लैश से बचने पर दोनों फिल्मों को फायदा हो सकता है. इसलिए वह 'सूर्यवंशी' के लिए नई रिलीज डेट खोज रहे हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक रोहित जल्द ही नई रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं.

इस फिल्म की कास्टिंग भी अभी पूरी नहीं हो पाई है. अक्षय के अलावा दूसरा कोई नाम सामने नहीं आया है. अभी फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी तय नहीं हुई है. दूसरी ओर संजय लीला भंसाली की सलमान स्टारर 'इंशाअल्लाह' के लिए आलिया भट्ट को साइन किया जा चुका है. आलिया पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

टॅग्स :सलमान खानअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?