लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत पर बोले अक्षय कुमार, साथ ही कहा- 'कैसे झूठ बोल दूं कि यहां ड्रग्स की समस्या नहीं लेकिन...'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2020 09:06 IST

अक्षय कुमार का वीडियो सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया। तो वहीं कई फैन्स ने भी कमेंट्स में अपना सपोर्ट दिखाया। करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, अंगद बेदी अन्य ने अक्षय के वीडियो को शेयर किया और उसपर कमेंट किया

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार जल्द ही फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाले हैं।एक्टर की फिल्म सूर्यवंशी भी थिएटर में रिलीज होने को अटकी है।

बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत की मौत और सितारों के ड्रग्स कनेक्शन का मामला गरमाया हुआ है. कई फिल्मी हस्तियों ने इन दोनों मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अब तो बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी चुप्पी तोड़ दी है. अक्षय ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल की बात की. उन्होंने माना कि बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या तो है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सब लोग ड्रग्स लेते हैं. अक्षय ने हाथ जोड़कर अपील की कि बॉलीवुड को बदनाम दुनिया की नजर से न देखा जाए.

अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''बहुत दिनों से मन में कुछ बात थी, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहूं, किससे कहूं. आज सोचा आप लोगों से शेयर कर लूं. डायरेक्ट दिल से.'' अक्षय अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में कह रहे हैं, ''आज बहुत भारी मन से आपसे बात कर रहा हूं. पिछले कुछ हफ्तों में काफी कुछ देखने को मिला है. इतनी निगेटिविटी है. समझ नहीं आता है, किसे बोलूं और क्या बोलूं. हम स्टार भले ही कहलाते हैं, लेकिन बॉलीवुड को आपने अपने प्यार से बनाया है.

हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं हैं. हमने फिल्मों के जरिए हमारे देश के वैल्यू और कल्चर को दुनिया के हर कोने में पहुंचाया है. जब हमारे देश की जनता की सेंटिमेंट की बात आई, हमने फिल्मों के जरिए उसे उठाया है. अगर आज आपके सेंटिमेंट में गुस्सा है, तो वह हमारे सर-आंखों पर. सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मृत्यु के बाद ऐसे बहुत से इश्यूज आए हैं, जिन्होंने हमें भी इतना ही दर्द दिया है, जितना आप सबको. इन मुद्दों ने हमें अपने खुद के गिरेबान में झांकने को मजबूर किया है.

फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी बहुत-सी खामियों को देखने को मजबूर किया है, जिन पर ध्यान जाना बहुत जरूरी है. जैसे- नारकोटिक्स और ड्रग्स की बात हो रही है. मैं कैसे दिल पर हाथ रखकर आज आपसे झूठ बोल दूं कि ये प्रॉब्लम एक्जिस्ट ही नहीं करती है. जरूर करती है.'' अक्षय ने कहा कि सबको एक ही तराजू में न तौला जाए. सब एक जैसे नहीं होते हैं. सितारों ने किया सपोर्ट अक्षय केवीडियो केसामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारोें ने उनका सपोर्ट किया. फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, अंगद बेदी आदि ने अक्षय के इस वीडियो को शेयर किया और उस पर कमेंट भी किया. करण जौहर ने हार्ट वाली इमोजी लगाई, वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अक्षय के प्रति सम्मान जताया. अंगद बेदी ने दिल की बात पर शुक्रिया कहा.

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म हॉटस्टार पर 8 नबंवर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्की एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अवावा एक्टर की फिल्म सूर्यवंशी भी थिएटर में रिलीज होने को अटकी है। जबकि अक्षय विदेश में फिल्म बेलवाटन की शूटिंग की है।

टॅग्स :अक्षय कुमारसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस