लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीर, उठाया गंभीर मुद्दा

By मेघना वर्मा | Updated: August 20, 2019 17:29 IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' ने बॉलीवुड में ताबड़तोड़ कमाई की हैं। पांच दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार कुछ दिनों पहले अपने कनाडा की नागरिकता को लेकर काफी ट्रोल हुए थे।अक्षय कुमार ने फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग शुरू कर दी है।

अक्षय कुमार हमेशा ही सामाजिक मुद्दों पर बोलते हैं। अपनी फिल्मों से ही नहीं बल्कि साधारण दिनों में भी देश के विकास के लिए काम करते रहते हैं। रिसेंटली अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने भारत के भविष्य यानी बच्चों को लेकर एक गंभीर मुद्दा उठाया है।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने देश के बाकी बच्चों को खाना ना मिल पाने का गंभीर मुद्दा उठाया है। फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'जब मैं बड़ा हो रहा था और खेल के प्रति मेरा झुकाव बढ़ रहा था तब मेरी मां ये सुनिश्चित करती थी कि घर के खाने में मुझे सारा पोषण मिले। लेकिन भारत में 11 लाख से अधिक बच्चे दिन में एक वक्त का खाना नहीं खा पाते ये फासला क्यों?'

इस फोटो के कैप्शन के साथ ही उन्होंने अपनी को-स्टार विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा को इसमें टैग किया है। साथ ही नॉमिनेट भी किया है। बता दें देश में एक बड़े हिस्से में बच्चें कुपोषण के शिकार हैं। वहीं बच्चों के साथ बाल मजदूर की घटनाएं भी आम बात है। 

ऐसे में अक्षय कुमार की ये पहल काफी सरहानीय है। लोग इस पोस्ट को ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं। बल्कि इसमें अपने विचार भी रख रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने बॉलीवुड में ताबड़तोड़ कमाई की हैं। पांच दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी फिल्म में दिखाई देने वाले हैं।  

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?