लाइव न्यूज़ :

'बच्चन पांडे' बनने के दौरान आंखों में दर्द से बेहाल हो जाते थे अक्षय कुमार, कुछ नहीं दिखाई देता था, अभिनेता ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2022 12:29 IST

फिल्म में बच्चन पांडे बनने के लिए अक्षय कुमार को काफी दर्द से गुजरना पड़ा था। अक्षय कुमार ने अपने किरदार के लिए सफेद कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल किया है जिसकी वजह से उनकी आंखों में काफी दर्द होते थे।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चन पांडे में गैंगेस्टर के किरदार के लिए अक्षय कुमार को सफेद लेंस पहननी पड़ती थी जिसे लगाने में काफी दर्द होता थापहले दिन तो इसमें 15 मिनट लगे थे लेकिन फिर बस 2-3 मिनट में तैयार हो जाया करता थाः अक्षय कुमारअक्षय ने बताया कि लेंस पहनने के बाद कुछ दिखाई नहीं देता था सिवाय इसके कि सामने कुछ है

मुंबईः बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे रिलीज कर दी गई। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक निर्दयी गैंगस्टर बच्चन पांडे की भूमिका निभाई है। इस बीच अक्षय ने अपने किरदार और लुक की तैयारी को लेकर हुई मुश्किलों के बारे में खुलासा किया है।

फिल्म में बच्चन पांडे बनने के लिए अक्षय कुमार को काफी दर्द से गुजरना पड़ा था। अक्षय कुमार ने अपने किरदार के लिए सफेद कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल किया है जिसकी वजह से उनकी आंखों में काफी दर्द होते थे। यही नहीं उनका विजन गड़बड़ा गया था और उन्हें धुंधला दिखने लगा था। 

इंडिया टुडे से बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया कि अपने किरदार के लिए जो लेंस पहनते थे वह काफी बड़ा था जिस वजह से वह उसे खुद से पहन नहीं पाते थे। उसे निकालने और लगाने के दौरान उन्हें असहनीय दर्द होता था। अक्षय ने बताया कि लेंस को पहनने के बाद उन्हें आंख के सामने बस एक फिगर नजर आता था बाकी कुछ भी दिखाई नहीं देता था। 

 जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि उन्हें ये लुक लेने में कितना वक्त लगा तो खिलाड़ी कुमार ने कहा, 'पहले दिन तो इसमें 15 मिनट लगे थे लेकिन फिर बस 2-3 मिनट में तैयार हो जाया करता था। अक्षय ने बताया कि 2-3 दिनों तक लुक के लिए फोटोशूट हुए थे तब जाकर ये वाला लुक फाइनल हुआ। 

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारकृति सेननअरशद वारसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!