लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने चुनाव लड़ने की खबरों को किया खारिज, ट्वीट कर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 22, 2019 14:07 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के राजनीति में कदम रखने की खबरें आज अचानक उनके एक ट्वीट के बाद उड़ी थी। अब अक्षय ने अब ट्वीट करके लिखा है मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं।

Open in App

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के राजनीति में कदम रखने की खबरें आज अचानक उनके एक ट्वीट के बाद उड़ी थी। लेकिन अब खिलाड़ी कुमार ने इस बार को नकार दिया है। 

ट्वीट करके इस खबर को खारिज कर दिया है। अक्षय ने अब ट्वीट करके लिखा है मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं। मेरे पिछले ट्वीट में दिखाए गए सभी हितों के लिए आभारी हूं, लेकिन कुछ गलत अटकलों के  स्पष्ट करता हूं मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

जानें पूरा मामला

उन्होंने ट्वीट किया है, एक ऐसे क्षेत्र में कदम रखने जा रहा हूं जो इससे पहले कभी नहीं किया। उत्साहित भी हू और थोड़ा नर्वस भी। आपको अपडेट देता रहूंगा। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनका ट्वीट इस तरफ इशारा कर रहा है कि वह लोकसभा चुनाव में राजनीति में कदम रख सकते हैं। वह बीजेपी की टिकट से  मैदान में उतर सकते हैं।

दूसरी तरफ अक्षय का करियर पीक पर चल रहा है ऐसे में उनका ये ट्वीट फिल्मी भी कहा जा सकता है। हो सकता है किसी फिल्म के प्रमोशन को लेकर उन्होंने से ट्वीट किया हो लेकिन फिलहाल कयास का दौर जारी है। 

वहीं, बहुत दिनों से खबर है कि गुरदासपुर से अभिनेता सनी देयोल को बीजेपी टिकट दे सकती है। हाल ही में सनी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले भी थे। जिसके बाद कयास भी तेज हो गए थे। हालांकि इस बात पर कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।  

टॅग्स :अक्षय कुमारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?