लाइव न्यूज़ :

'मैन वर्सेज़ वाइल्ड': रजनीकांत के बाद अब अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाने को तैयार बेयर ग्रिल्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 09:57 IST

पीएम मोदी, रजनीकांत के बाद अब man vs wild में नजर आएंगे अक्षय कुमार.

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ बेयर ग्रिल्स की तस्वीर साथ वायरल हो गई है।पीएम मोदी पिछले साल अगस्त में इस कार्यक्रम में आये थे जिसकी शूटिंग जिम कार्बेट में हुई थी। 

पूरी दुनिया में फेमस बेयर ग्रिल्स के टीवी शो 'मैन वर्सेज़ वाइल्ड' में अब रजनीकांत के बाद अब अक्षय कुमार नजर आएंगे। ऐसा लग रहा है कि ग्रिल्स ने अपना पूरा फोकस इंडिया पर कर लिया है। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जिम कार्बेट में शो को शूट किया था। अब खबर है कि सुपरस्टार रजनीकांत के बाद ग्रिल्स अक्षय कुमार के साथ कर्नाटक में शूटिंग कर रहे हैं। 

इससे पहले मंगलवार को रजनीकांत ने कर्नाटक के बांदीपुर जंगल में शूटिंग पूरी की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर बेयर ग्रिल्स के साथ वायरल हो गई है।  शूटिंग के दौरान अभिनेता रजनीकांत का टखना मुड़ गया। वह बांदीपुर बाघ अभयारण्य में शूटिंग कर रहे थे। एक वन अधिकारी ने बताया, “ रजनीकांत अपना संतुलन खो बैठे और उनका टखना मुड़ गया और हाथ पर कोहनी के नीचे मामूली खरोंचें आई हैं। ” 

इस बीच अभिनेता मैसूर से रवाना हो गए और मंगलवार देर शाम चेन्नई पहुंच गए। चेन्नई में पत्रकारों से अभिनेता ने कहा कि उन्हें बांदीपुर में शूटिंग के दौरान कांटों की वजह से खरोंचे आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद वह ऐसी दूसरी महत्वपूर्ण भारतीय शख्सियत हैं जो ‘मैन वर्सेज़’ वाइल्ड’ में नजर आएंगे। दुनिया के सबसे जोखिम भरे इलाकों में अद्भुत साहस का परिचय देते हुए जीवित रहने वाले टीवी प्रस्तोता ग्रिल्स ने रजनीकांत के साथ शूटिंग पूरी कर चुके हैं। पीएम मोदी पिछले साल अगस्त में इस कार्यक्रम में आये थे जिसकी शूटिंग जिम कार्बेट में हुई थी। 

टॅग्स :अक्षय कुमाररजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?