लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को बैन करने की हुई मांग, जानें क्या है पूरा मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2020 09:34 IST

अक्षय कुमार ने हाल ही में बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर बहस को लेकर कहा है कि ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड से जुड़े सभी लोग ड्रग्स लेते हैं। इस पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अक्षय कुमार का साथ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय ने हाथ जोड़कर विनती की कि इंडस्ट्री को बदनाम दुनिया जैसी नजरों के साथ ना देखा जाए। अक्षय ने कहा, 'ऐसे में अगर आज आपके सेंटीमेंट में गुस्सा है तो वो गुस्सा भी हमारे सर माथे पर।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत केबाद से फिल्म इंडस्ट्री अलग ही दौर से गुजर रही है. कई अभिनेता, स्टारकिड्स सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हंै. इनमें अब अक्षय कुमार भी शामिल होते दिख रहे हैं. अक्षय ने हाल ही में ड्रग्स मामले में अपने दिल की बात कही थी.

उन्होंने सबको एक ही तराजू में न तौलने की अपील भी की थी. उनकी यह बात कई लोगों को रास नहीं आई और अब उन्होंने अक्षय पर भी निशाना साधना शुरू किया. कई नाराज लोग अक्षय की अगली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को टारगेट कर रहे हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बैन करने की मांग ट्रेंड हो रही है.

गौरतलब है कि अक्षय अपने हालिया वीडियो में बॉलीवुड का बचाव करते दिखे थे. उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में ड्रग्स एक समस्या है, लेकिन जरूरी नहीं कि बॉलीवुड से जुड़े सभी लोग ड्रग्स लेते हों. उन्होंने हाथ जोड़कर विनती की थी कि इंडस्ट्री को बदनाम दुनिया की नजर से ना देखा जाए.

इस पर करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने अक्षय कुमार का साथ दिया था. लेकिन अक्षय का इस तरह ड्रग्स मामले में लिप्त सितारों या इंडस्ट्री के पक्ष में बोलना कई लोगों को पसंद नहीं आया. इस कारण सोशल मीडिया पर अक्षय के वीडियो का विरोध हो रहा है.

लोगों ने ट्विटर पर एक मुहिम भी चलाई है, जिसमें अक्षय की अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को बैन करने की मांग की जा रही है. इसके लिए हैशटैग के साथ ट्वीट किए जा रहे हैं और यह टॉप ट्रेंडिग में शामिल हो गया है. यानी कि हजारों लोग इस पर ट्वीट कर रहे हैं. एक यूजर ने यहां तक कह दिया है कि अक्षय कुमार, अगर आप सुशांत के लिए खड़े नहीं हो सकते तो हमें आपकी फिल्में देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है.

टॅग्स :अक्षय कुमारसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस