कोरोना के खिलाफ जंग में एक बार फिर आगे आए अक्षय कुमार, मुंबई पुलिस की इतने करोड़ रुपये से की आर्थिक मदद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 28, 2020 07:20 AM2020-04-28T07:20:04+5:302020-04-28T07:20:04+5:30

अक्षय ने कहा, 'मैं कौन होता हूं दान देने वाला यह पैसा मेरी भारत मां के लिए है। पूरी दुनिया में अभी इस महामारी को लेकर जो चिंता बनी हुई है।

akshay kumar donates rs 2 crore to mumbai police foundation | कोरोना के खिलाफ जंग में एक बार फिर आगे आए अक्षय कुमार, मुंबई पुलिस की इतने करोड़ रुपये से की आर्थिक मदद

फाइल फोटो

Highlightsबॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैंकुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रांसजेंडरों के घर के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये का दान किया था। इन दिनों जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के प्रयास में जुटी है तो हाल ही में अक्षय ने इस काम के लिए 25 करोड़ रुपए का दान दिया था। इतना ही नहीं खिलाड़ी कुमार ने बीएमसी  को लगभग तीन करोड़ रुपए डोनेट किए।

अक्षय लगातार अलग अलग तरीके से मदद कर रहे हैं। सिनेमाहॉल की मदद के बाद अब खिलाड़ी कुमार ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाई है। अक्षय ने कोरोना के खिलाफ मैदान में डटी मुंबई पुलिस की मदद की है।

अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये से मुंबई पुलिस फाउंडेशन को आर्थिक सहायता दी है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है। इस बात की जानकारी के साथ ट्वीट किया गया है कि मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रु. मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।


अक्षय कुमार ने भी पुलिस कमिश्नर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस को सलाम करता हूं। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे ने अपना जीवन कोरोना से लड़ने में लगा दिया। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, उम्मीद है आप अपना करेंगे। ये कभी ना भूले कि हम सब अगर सुरक्षित और जिंदा हैं तो सिर्फ इनकी वजह से...।'

अक्षय ने दिए 25 करोड़

अक्षय ने कहा, 'मैं कौन होता हूं दान देने वाला यह पैसा मेरी भारत मां के लिए है। पूरी दुनिया में अभी इस महामारी को लेकर जो चिंता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा। हम ऐसा सोच भी कैसे सकते हैं। यह हर जान कीमती है, चाहे वो मेरी मां की हो या आपकी माता-पिता की। हम सबको इस संकट की घड़ी से मिलकर निकलना है। 
 

Web Title: akshay kumar donates rs 2 crore to mumbai police foundation

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे