लाइव न्यूज़ :

Akshay Kumar ने फिर दिखाई दरियादिली, कोरोना वायरस की मार झेल रहे वर्कस के लिए यूं की 45 लाख रुपये से आर्थिक सहायता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 12:18 IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में रोजाना काम करने वाले डेली वर्कर्स को मदद करने के लिए 45 लाख रुपये दान दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बेरोजगार लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया हैबॉलीवुड के कई सितारे इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

 बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बेरोजगार लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अक्षय पीएम फंड के अलावा भी तरह तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) को 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।

कोरोना वायरस का कहर हर किसी को झेलना पड़ रहा है। एक तरफ जहां इससे लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं, तो वहीं  उससे कई ज्यादा बड़ी संख्या में लोग इसकी आर्थिक मार भी झेल रहे हैं। लॉकडाउन के कारण कई दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

 एक बार फिर से अक्षय ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बेरोजगार लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। एक्टर ने हाल ही में सिन्टा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) को 1500 वर्कर्स की मदद के लिए 45 लाख रुपये की मदद की है। इस पैसे से जूनियर आर्टिस्ट और दिहाड़ी पर काम करन वाले सिने आर्टिस्ट को सैलरी देने में मदद मिल सकेगी।

इस बारे में एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने जानकारी दी है। अमित बहल ने यह भी बताया कि साजिद और अक्षय ने वादा किया है कि अगर आगे भी कोई परेशानी आती है और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ती हैं तो वह और मदद करेंगे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार कई मौकों पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए लोगों को आर्थिक मदद दे चुके हैं।

इससे पहले अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री के पीएम केयर फंड में सीधे 25 करोड़ रुपये का बड़ा दान दिया था। इसके अलावा एक्टर ने 2 करोड़ रुपये मुंबई पुलिस को भी मुहैया कराए थे। जबकि बीएमसी में कर्मचारियों को पर्सनल प्रोटेक्टिव किट्स (पीपीई) के लिए भी 3 करोड़ रुपये का दान दिया था

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!