लाइव न्यूज़ :

Bell Bottom में अक्षय कुमार के साथ पहली बार दिखेगी यह एक्ट्रेस, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 15, 2020 09:14 IST

अक्षय कुमार ने पिछले साल अपनी नई फ़िल्म बेल बॉटम का एलान किया था। यह एक पीरियड फ़िल्म है, जिसमें अक्षय एक जासूस के रोल में दिखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' हिट हो गई और 'लक्ष्मी बम' की शूटिंग पूरी हो गई. ऐसे में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'बेल बॉटम' की घोषणा कर दी.

अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' हिट हो गई और 'लक्ष्मी बम' की शूटिंग पूरी हो गई. ऐसे में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'बेल बॉटम' की घोषणा कर दी. इस फिल्म में अक्षय के साथ पहली बार मृणाल ठाकुर लीडिंग लेडी के रूप में नजर आएंगी.

'बेल बॉटम' एक पीरियड फिल्म है, जिसमें अक्षय एक जासूस के रोल में दिखेंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक निखिल आडवाणी अदाकारा मृणाल ठाकुर को अपनी फिल्म में साइन करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने 'बाटला हाउस' में भी काम किया था.

निखिल आडवाणी को लगता है कि मृणाल काफी टैलेंटेड हंै और वह 'बेल बॉटम' के लिए एकदम फिट हैं. हालांकि अभी सब कुछ बातचीत के दौर में है लेकिन माना जा रहा है कि मृणाल फाइनल हो सकती हैं. अगर सबकुछ ठीक रहता है तो मृणाल इस फिल्म में अक्षय की लव-इंटरेस्ट के रूप में नजर आएंगी. उनका किरदार केवल प्रेमिका का नहीं होगा, बल्कि इसमें अलग-अलग शेड्स होंगे. बता दें कि इस साल मृणाल शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में भी काम कर रही हैं, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है.

जल्द ही वह फिल्म 'तूफान' में फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी. मृणाल को हाल ही में 'घोस्ट सीरीज' की एक कहानी में देखा जा चुका है, जिसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया था.

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?