लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लड़ने वाले डॉक्टर्स को अक्षय कुमार का सलाम, सम्मान में करने जा रहे हैं यह काम

By अमित कुमार | Updated: April 23, 2020 14:18 IST

कोरोना वायरस के खिलाफ लगातार काम करने वाले डॉक्टर्स को अक्षय किसी सैनिक से कम नहीं मानते। यही वजह है कि वह इन डॉक्टर्स के सम्मान के लिए यह काम करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस भी अक्षय कुमार के इस सराहनीय कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।देश में लागू लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार ने सबसे पहले पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। देश में लागू लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो नए-नए वीडियो के जरिए फैंस को इस महामारी से बचने के उपाय बताकर उन्हें जागरूक करते रहते हैं। 

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रमुख किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म के एक गीत 'तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावां' ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था। शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को यह गाना एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है। 

इस गाने को कल दोपहर साढ़े 12 बजे रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने गाने का टीजर भी जारी किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफेद कोट में सैनिकों से कम नहीं है।  देखिये #TeriMitti - Tribute कल 12.30 pm हमारी तरफ से ख़ास उनके लिए।'

कोरोना वायरस के खिलाफ लगातार काम करने वाले डॉक्टर्स को अक्षय किसी सैनिक से कम नहीं मानते। यही वजह है कि वह इन डॉक्टर्स के सम्मान के लिए यह काम करने जा रहे हैं। फैंस भी अक्षय कुमार के इस सराहनीय कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!