लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की मुहिम #DilSeThankYou में शामिल हुए ये सेलेब्स, कोरोना वॉरियर्स को कह रहे 'द‍िल से थैंक यू'-देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2020 08:15 IST

बॉलिवुड के ऐक्शन स्टार और खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पर वीडियो और एक फोटो शेयर कर उन सभी लोगों को याद और धन्‍यवाद किया है

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस को अब तक अजय देवगन, ऋचा चड्ढा और अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स उनके काम के लिए धन्यवाद कह चुके हैं। अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कोरोना वायरस को लेकर अक्सर लोगों को जागरुक करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उन्होंने कई बार फैंस से घर में रहने की अपील की है। इन दिनों अक्षय कुमार का एक और वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। 

इस वीडियो में अक्षय कुमार उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बेखौफ होकर अपने घर से बाहर हैं। पुलिस, नगर निगम, नर्स, डॉक्टर, वॉलंटियर्स, अधिकारी व गार्ड आदि को शुक्रिया कहते हुए अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही ट्विटर पर #DilSeThankYou हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

अक्षय के इस कदम में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हो गए हैं।अक्षय कुमार ने देशवासियों से कहा आप लोग भी ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद इन बॉलिवुड सिलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद दिया।

शिल्पा शेट्टी ने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये डोनेट किए थे। वह भी  #DilSeThankYou करती नजरआईं। साथ ही वह सलाम भी करती नजर आईं।

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद करश्मिा कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। वह भी इस मुहिम में शामिल हुई हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली बिपाशा बसु अपने करण सिंह ग्रोवर के साथ अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐक्ट्रेस डायना पेंटी ने भी कोरोना वॉरियर्स को दिल से थैंक्यू बोला। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, मेरा नाम अक्षय, मुंबई से, मेरे और मेरे परिवार की तरफ से पुलिस, नगर निगम व डॉक्टर समेत सभी दिन रात काम कर रहे वर्कर को दिल से थैंक्यू। इसके ट्वीट के अलावा खिलाड़ी अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अपने एक दोस्त की कहानी सुनाते हुए कहते हैं कि लोग अपने घर से बाहर निकलने में डरते हैं। वहीं पुलिस वाले घर के अंदर आने से घबराते हैं, उन्हें यह डर रहता है कि कही वह अपने परिवार को संक्रमित न कर दें।

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारशिल्पा शेट्टीकरिश्मा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?