लाइव न्यूज़ :

रनवे 34 के कलेक्शन साबित करेंगे हिंदी बनाम कन्नड़ में कितना सोना है, भाषा विवाद में बोले राम गोपाल वर्मा, कहा- ये जलते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2022 12:27 IST

राम गोपाल ने किच्चा सुदीप को टैग करते हुए लिखा कि आपका इरादा था या नहीं, मुझे खुशी है कि आपने यह बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच भाषा विवाद को लेकर राम गोपाल वर्मा ने कई ट्वीट किए हैंफिल्ममेकर ने कहा कि रनवे 34 का कलेक्शन ये साबित करेगा कि सबसे ज्यादा सोना साउथ में है या नॉर्थ में

मुंबईः मशहूर फिल्ममेकर और निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच चल रहे हिंदी भाषा विवाद में अपनी प्रतिक्रिया दी है। राम गोपाल वर्मा ने इस विवाद में कन्नड़ अभिनेता किच्चा का समर्थन किया है। फिल्ममेकर ने उत्तर भारत के अभिनेता को सुरक्षित बताते हुए कहा है कि वे दक्षिण भारत के अभिनेताओं से जलते हैं। 

राम गोपला वर्मा ने ट्विटर पर अपनी राय व्यक्त करते हुए केजीएफ 2 की सफलता का संदर्भ दिया है। वर्मा ने कहा कि " किच्चा सुदीप सर आधार निर्विवाद जमीनी सच्चाई यह है कि उत्तर के सितारे असुरक्षित हैं और दक्षिण के सितारों से जलते हैं क्योंकि कन्नड़ डबिंग फिल्म  केजीएफ 2 ने पहले दिन ही 50 करोड़ कमा लिए। हम सभी हिंदी फिल्मों के आने वाले शुरुआती दिनों को देखने वाले हैं।”

राम गोपाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, आपका इरादा था या नहीं, मुझे खुशी है कि आपने यह बयान दिया है, क्योंकि जब तक एक मजबूत हलचल नहीं होती है, विशेष रूप से ऐसे समय में शांति नहीं हो सकती है जब बॉली (उत्तर) की लकड़ी और चंदन (दक्षिण) की लकड़ी के बीच युद्ध जैसी स्थिति प्रतीत होती है। इसके साथ ही फिल्ममेकर ने कहा कि आने वाले दिनों में रनवे 34 का कलेक्शन ये साबित करेगा कि ज्यादा सोना (केजीएफ) सबसे ज्यादा नॉर्थ में है या साउथ में।

गौरतलब है कि हिंदी भाषा को लेकर यह विवाद तब शुरू हुआ जब सुदीप ने केजीएफ 2 को अखिल भारतीय फिल्म कहे जाने पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है। किच्चा सुदीप ने कहा था कि पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही हैं, मैं इसपर एक छोटा सा करेक्शन करना चाहूंगा। हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई है। आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं। वह तेलुगू और तमिल फिल्मों का रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं। आज हम वे फिल्में बना रहे हैं जो दुनियाभर देखी जा रही हैं।

टॅग्स :राम गोपाल वर्माअजय देवगनकिच्चा सुदीप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल