लाइव न्यूज़ :

भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है: हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर अजय-किच्चा के बीच छिड़े विवाद पर बोले सोनू सूद

By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2022 13:31 IST

अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच भाषा विवाद में अपनी राय देते हुए अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने जोर देकर कहा कि यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगेसोनू सूद ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उद्योग से संबंधित हैं

मुंबईः अभिनेता सोनू सूद ने भाषा विवाद में बोलते हुए कहा है कि भारत की एक भाषा है, वह मनोरंजन है। सोनू सूद ने जोर देकर कहा कि  यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगे, आपका सम्मान करेंगे और स्वीकार करेंगे। गौरतलब है कि कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा मानने से इनकार किया तो अजय देवगन ने उनसे पूछा कि अगर हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं तो आप अपनी फिल्मों के हिंदी डब रिलीज क्यों करते हो?

हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर छिड़ी यह बहस लगातार बढ़ती जा रही है। सोन सूद ने इंडियन एक्सप्रेस पोर्टल से बात करते हुए कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है। भारत की एक भाषा है, जो मनोरंजन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उद्योग से संबंधित हैं। यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगे, आपका सम्मान करेंगे और स्वीकार करेंगे। सूद ने कहा कि केवल अच्छे सिनेमा को स्वीकार किया जाएगा।

इस विवाद में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अजय देवगन से कहा कि हिंदी ना कभी राष्ट्रभाषा थी और ना कभी होगी। सिद्धारमैया ने खुद को कन्नड़ होने पर गर्व किया और कहा कि हर भाषा का एक समृद्ध इतिहास रहा है। वहीं  मशहूर फिल्ममेकर और निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच चल रहे हिंदी भाषा विवाद में अपनी प्रतिक्रिया दी है। राम गोपाल वर्मा ने इस विवाद में कन्नड़ अभिनेता किच्चा का समर्थन किया है। फिल्ममेकर ने उत्तर भारत के अभिनेता को सुरक्षित बताते हुए कहा है कि वे दक्षिण भारत के अभिनेताओं से जलते हैं। 

 

टॅग्स :सोनू सूदअजय देवगनकिच्चा सुदीप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?