लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड में हीरो नहीं बनना चाहते थे अजय देवगन, जानें उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2018 19:08 IST

Happy Birthday Ajay devgn: बॉलीवुड में सिंघम के नाम से प्रसिद्ध अजय देवगन का आज जन्मदिन है। कॉमेडी, एक्शन के साथ मझा हुआ अभिनय पेश करने वाले अजयआज 49 साल के हो गए हैं।

Open in App

मुंबई(2 अप्रैल) : बॉलीवुड में सिंघम के नाम से प्रसिद्ध अजय देवगन का आज जन्मदिन है। कॉमेडी, एक्शन के साथ मझा हुआ अभिनय पेश करने वाले अजयआज 49 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड में अजय देवगन को उनके जबरदस्त अभिनय की गहराई के लिए जाना जाता है। 2 अप्रैल 1969 को जन्मे अजय देवगन ने इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के तौर पर नाम कमाया।

उन्होंने सिने जगत में सन् 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से  कदम रखा था और इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अजय देवगन को मिला था। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'जिगर', 'दिलवाले', 'सुहाग', 'जख्म', सिंघम, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स जैसी कई फिल्में कीं। अजय को साल 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

- अभिनेता अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। उन्होंने अपनी मां के कहने पर उन्होंने अपना नाम 'अजय' रख लिया था। अजय देवगन को उनके करीबी और घर के लोग 'राजू' के नाम से बुलाते हैं, उनका निक नेम 'राजू' है। - खुद अजय ने अएक इंटरव्य़ू में इस बात का खुलासा किया था कि वह हिन्दी फिल्म जगत में निर्देशक बनने का सपना लेकर आए थे।- कहते हैं अजय को फिल्मी पार्टियां पसंद नहीं हैं और वे बॉलीवुड की किसी भी पार्टी में बहुत कम ही नजर आते हैं।- आज भी अजय देवगन को लंबे इंटरव्यू देना पसंद नहीं है। -कॉलेज में अजय अक्सर अपने दोस्तों के साथ दो मोटर साइकिलों पर एक साथ सवारी करते थे। उनका यही रियल लाइफ सीन फिल्म ‘फूल और कांटे’ में फिल्माया गया। बाद में वे दो कारों और दो घोड़ों पर भी एक साथ सवारी करते नजर आए।- आपको बता दें कि अजय को फिल्म 'करण अर्जुन' में सलमान खान के रोल के लिए ऑफर किया गया था,लेकिन उन्होंने इसको करनने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं  फिल्म 'डर' में शाहरुख खान की जगह ऑफर किया गया था। यह रोल उन्हें आमिर खान के ठुकराने के बाद दिया गया था।-अजय का एक सपना है कि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के साथ फिल्म करें। उन्होंने दिलीप साहब के साथ ‘असर : द इम्पेक्ट’ नाम की एक फिल्म की योजना भी बनाई थी, लेकिन किसी कारण से यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी और अजय का सपना आज सपना ही रह गया है।-कई सुपरहिट फिल्में देने वाले इस सुपरस्टार की कुछ फिल्में ऐसी भी है जो किसी कारणों से रद्द कर दी गईं। महेश भट्ट के डायरेक्शन में अजय देवगन और पूजा भट्ट की फिल्म 'गिरवी' 20 % शूटिंग के बाद कुछ कारणों से रद्द कर दी गई थी।-अजय देवगन बॉलीवुड के पहले स्टार हैं जिन्होंने शूटिंग और खुद के पर्सनल काम के लिए 6 सीटर प्राइवेट जहाज का चलन शुरू किया था।-अजय देवगन को फिल्म 'जख्म' और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 

टॅग्स :अजय देवगनबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?