लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या की जो फिल्म कभी नहीं हुई रिलीज, आपने देखा एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जबरदस्त वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2020 09:25 IST

वीडियो ऐश्वर्या राय की उस फिल्म का है जो मूवी कभी रिलीज ही नहीं हुई। ऐश्वर्या को एक जबरदस्त डांस से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऐश्वर्या राय का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के अब भी करीब रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन कोई ना कोई फोटो और वीडियोज फैंस के सामने पेश करती रहती हैं। ऐसे में इन दिनों लॉकडाउन के कारण सेलेब्स घर पर ही अपना मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन इसी  बीच ऐश्वर्या राय का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो ऐश्वर्या  राय की उस फिल्म का है जो मूवी कभी रिलीज ही नहीं हुई। ऐश्वर्या को एक जबरदस्त डांस से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐश्वर्या  राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पर्पल कलर का लहंगा पहना है। वीडियो में ऐश्वर्या डांस के स्टेप्स सीख रही हैं। खबरों की मानें तो ये वीडियो1997 में शूट की गई फिल्म राधेश्याम सीताराम का है।

हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट सुनील शेट्टी लीड रोल में थे। वीडियो किसी गाने की शूटिंग का है। ऐश्वर्या राय ने अपने शानदार फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। 

इस फिल्म में सुनील के अलावा परेश रावल भी अहम रोल में थे।हालांकि ये फिल्म अभी पूरी नहीं हो पाई थी कि इसको बंद करना पड़ा था। आपको बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील को पूरा करते हुए ऐश्वर्या ने भी अपने घर पर दीये जलाए थे। 

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?