लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग जीत बेटी के साथ लौटी ऐश्वर्या ने फैंस को कहा थैंक्स, शेयर की बेहद स्पेशल फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 29, 2020 12:01 IST

Aishwarya Rai Bachchan Post: ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा है जो परिवार के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से ठीक होने के बाद बेटी आराध्या के साथ घर वापस लौटीं ऐश्वर्यासभी लोगों को धन्यवाद कहते हुए खास तस्वीर के साथ शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोमवार को मुंबई के नानावती अस्पाताल से डिस्चार्ज हो कर दोनों ही मां-बेटी अपने घर जलसा चले गए हैं। ऐश्वर्या और आराध्या ने कोरोना से जंग जीत ली है। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उनके परिवार के दो और सदस्यों ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 

 अब अस्पताल से घर आने के बाद सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या ने सभी लोगों को शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है और आराध्या के साथ एक खास तस्वीर पोस्ट की है। जो सोशल मीडिया पर था गई है।

ऐश्वर्या ने एक फोटो शेयर की जिसमें बेटी के साथ उनके हाथ दिख रहे हैं, जिसमें से एक को नमस्ते करते हुए और दूसरे को दिल बनाए हुए देखा जा सकता है। कैप्शन में, उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने न केवल उन्हें बल्कि अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और आराध्या को भी शुभकामनाएं दीं।

एक्ट्रेस ने लिखा, 'हम सभी के लिए आपकी प्रार्थनाओं, चिंता, शुभकामनाओं और प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। सच में अभिभूत महसूस कर रही हूं और हमेशा के लिए आभार ... भगवान आप सभी का भला करे। आप और सभी की भलाई के लिए हमेशा प्रार्थनाएं ... सच में, सभी को दिल की गहराई से धन्यवाद।'

अभिषेक ने फैंस को दी थी  जानकारी

अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर इसके लिए सभी की दुआओं का शुक्रिया किया। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, "लगातार सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। इसे लिए सदा आपके आभारी रहेंगे। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वो अब घर पर ही रहेंगी। मैं और मेरे पापा अभी मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे।"

अभिषेक बच्चन की आज कल एक वेब सीरिज काफी चर्चा में है। वह अमेजॉन प्राइम वीडियो सीरिज‘‘ब्रीथ:इनटू द शैडोज’’ में मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘‘कृपया सभी नियमों का पालन करें।’’बच्चन परिवार के ज्यादातर सदस्यों के संक्रमित होने की खबरें आने के बाद बिग बी (अमिताभ) के प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।  

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस