लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद, पहली बार शहनाज गिल जल्द ही लौटेंगी काम पर वापस

By वैशाली कुमारी | Updated: October 4, 2021 21:11 IST

शहनाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल 7 अक्टूबर से दोबारा शूटिंग शुरू कर देंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म हौसला रख का एक प्रमोशनल सॉन्ग एक्ट्रेस शहनाज गिल पर फिल्माया जाना है फिल्म हौंसला रख के प्रमोशनल सॉन्ग की शूटिंग ब्रिटेन या भारत में से किसी एक जगह पर होगी

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से एक्ट्रेस शहनाज गिल सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं हाल में शहनाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल 7 अक्टूबर से दोबारा शूटिंग शुरू कर देंगी। शहनाज गिल एक पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही शहनाज गहरे सदमें में थीं और उन्होंने खुद को दीन दूनिया से पूरी तरह अलग कर लिया था। बतादें कि सिद्धार्थ का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने की वजाह से निधन हो गया था। 

वहीं सूत्रो के मुताबिक फिल्म हौसला रख का एक प्रमोशनल सॉन्ग एक्ट्रेस शहनाज गिल पर फिल्माया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस पर सॉन्ग 15 सितंबर को फिल्माया जाना था। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज की ऐसी हालत ही नहीं थी कि वो शूटिंग पर जा सकें इसी वजाह से ये सॉन्ग अब तक शूट नहीं हो सका है। मीडिया से एक बातचीत के दौरान फिल्म हौंसला रख के प्रोड्यूसर दिलजीत थिंड ने बताया कि, ‘हम लगातार शहनाज की टीम से संपर्क में हैं। शहनाज एक प्रोफेशनल कलाकार हैं और मुझे खुशी है कि वो जल्द हमारे साथ शूटिंग शुरू करने वाली हैं’।

बतादें कि फिल्म हौंसला रख के प्रमोशनल सॉन्ग की शूटिंग ब्रिटेन या भारत में से किसी एक जगह पर होगी। शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 के बाद से काफी नजदीकियां बढ़ीं थीं । दोनों साथ में कई सॅान्ग के लिए की शूटिंग भी की थी। ये दोनों जल्द ही शादी भी करना चाहते थे लेकिन सिद्धार्थ की मौत के बाद अफसोस एसा नहीं हो सका।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीशहनाज गिलसिद्धार्थ शुक्‍लाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!