लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'बसपन के प्यार' वाले सहदेव से भी एक कदम आगे निकला ये बच्चा, 'बड़ा पछताओगे' गाने से लूटा नेटिजन का दिल

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2021 08:40 IST

वीडियो में दिख रहा बच्चा हाथ में कपड़ा लिए हुए जो एक रुकी हुई कार के पास आता है और गाना सुनाने की बात कहता है। कार मालिक से कहता है एक गाना सुनाऊं, तेरे बिना जिंदगी से कोई...। बच्चा कार का दरवाजा खोलने को कहता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को 6 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैवहीं 3 लाख से उपर इस वीडियो पर कमेंट किए जा चुके हैंवीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है

सहदेव कुमार दिरदो द्वारा गाया बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे.. (bachpan ka pyar song)का खुमार अभी लोगों के जहन से उतरा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर एक और वीडियो ने धमाल मचा कर रख दिया है। वीडियो में एक बच्चा विकी कौशल और नोरा फतेही पर फिल्माया गाना- बड़ा पछताओगे को बहुत ही सुरीले आवाज में गा रह है। इस मामले यह बच्चा सहदेव दिरदो से भी एक कदम आगे निकलता मालूम पड़ रहा है। 

वीडियो में दिख रहा बच्चा हाथ में कपड़ा लिए हुए जो एक रुकी हुई कार के पास आता है और गाना सुनाने की बात कहता है। कार मालिक से कहता है एक गाना सुनाऊं, तेरे बिना जिंदगी से कोई...। बच्चा कार का दरवाजा खोलने को कहता है। बच्चे की इस मनुहार के बाद कार मालिक हंसने लगता है। और कहता है गाना सुनाओंगे...। बच्चा हां में कह दरवाजा खोलने को कहता है और फिर कार मालिक उसे दरवाजा खोल कार के भीतर बुला लेता है। 

इस दौरान बच्चे के साथ कई और उसके दोस्त होते हैं। कार में दो बच्चे दाखिल हो जाते हैं। इसके बाद बच्चा अपना सुर छोड़ता है। चंचल स्वभाव के इस बच्चे के गाने गाने के अंदाज कोस देख हर कोई इसका मुरीद हो रहा है। बच्चा फिर गाने लगता है- ओ मुझे छोड़के जो तुम जाओगे बड़ा पछताओगे....। यह बच्चा गाने के मुखड़े और अंतरे को उसी लय में गाता है। कार मालिक उसकी गायिकी का खूब आनंद लेता है और हंसता है। यही नहीं बच्चा तोतली आवाज में पंजाबी गाने भी गाता है। आप बच्चे की क्यूटनेस पर मुरीद हो जाएंगे। देखिए वीडियो

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FjkmedianewsupdateOwnerMrRahulSharma9596530198%2Fvideos%2F351355699798443%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

बच्चे की इस गायिकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजन्स भी इस बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत तेज दिमाग का बच्चा। समाज का एक मजबूत खंभा बनने में कोई उसकी मदद करे। गायिकी उसके लिए खेल जैसा है। उसकी आंखों की चमक में कुछ अद्भुत दिखता है। बता दें इस वीडियो को 6 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 3 लाख से उपर इस वीडियो पर कमेंट किए जा चुके हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?