लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन और कैटरीना कैफ के बाद 'हीरो नंबर 1' ने 'टिप टिप बरसा' पर लगाए ठुमके, गोविंदा के फैंस हुए खुश

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2021 13:48 IST

गोविन्दा ने इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हलो दोस्तो, मैं अपना नया ट्रैक अंग तेरा तरसा तो टिप टिप पानी बरसा लेकर आया हूं, उम्मीद है आप सबको यह पसंद आएगा।' 

Open in App
ठळक मुद्देगोविंदा ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'टिप टिप बरसा' सॉन्ग को रिलीज किया हैइस गाने में आवाज देने के साथ ही गोविंदा ने इसे लिखा भी है

मुंबईः 'टिप- टीप बरसा पानी' गाने का क्रेज बढ़ गया है। रवीनां टंडन, कैटरीना कैफ के बाद अब हीरो नंबर-1 यानी गोविंदा ने 'टिप टिप' पर डांस कर अपने फैंस को सरप्राइज किया है। हालांकि गोविंदा ने टिप टिप का अपना वर्जन लाया है। आपको 90 के दशक की याद आएगी। गोविंद के वहीं डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देखने को मिल जाएंगे। इस बात पर गोविंदा के फैंस काफी खुश हैं। 

गोविन्दा ने इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हलो दोस्तो, मैं अपना नया ट्रैक अंग तेरा तरसा तो टिप टिप पानी बरसा लेकर आया हूं, उम्मीद है आप सबको यह पसंद आएगा।' 

गोविंदा डांस तो जानते ही है, गाने भी गा लेते हैं। अपने इस टिप टिप गाने को उन्होंने खुद ही आवाज दी है। यही नहीं गीत में सुर लगाने के साथ गीत भी खुद ही लिखे हैं। यानी गाने को लिखने से लेकर गाने और डांस करने तक खुद ही शामिल हैं। गाने के पार्श्व संगीत में पुरानेवाले टिप टिप गाने के संगीत का प्रयोग किया गया है।

गौरतलब है कि टिप टिप गाने को साल 1994 में रिलीज फिल्म मोहरा में अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। अब इस गाने को रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के बीच दोबारा फिल्माया गया है जिसे लोग काफी पसंद किए। वहीं गोविंदा ने भी इस गाने पर डांस कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है।

गाने देख क्या बोले फैंस

एक फैन ने गाने पर कमेंट किया, कॉमेडी का बादशाह, डांस का किंग, इमोशन जज्बात, एक्शन का राजा। राजा बाबू गोविंदा जैसा एक्टर ना कभी आया है ना आयेगा। एक अन्य ने लिखा- आज भी कुछ नहीं बदला। एक्सप्रेशन के साथ नबंर 1 डांसर। एक ने लिखा- आपको प्यार गोविंदा सर। आपसे बढ़िया कोई नहीं। वही 90 के दशकवाले गोविंदा। 

 

टॅग्स :गोविंदारवीना टंडनकैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!