लाइव न्यूज़ :

'महाभारत' में भीम का रोल निभाने वाले WWE के इस रेसलर की चमकी किस्मत, अब अमिताभ बच्चन की फिल्म में आएंगे नजर

By अमित कुमार | Updated: May 21, 2020 14:24 IST

महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले सौरभ गुर्जर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सौरभ गुर्जर डब्लू डब्लू ई रेसलर हैं। वो नेशनल किकबॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले सौरव सिंह गुर्जर ने अपनी एक्टिंग से एक अलग तरह की छाप छेड़ने में कामयाब रहे।

स्टार प्लस पर साल 2013 में 'महाभारत' का प्रसारण किया गया था। इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया था। शो में सौरभ गुर्जर ने भीम का किरदार निभाया था। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले सौरव सिंह गुर्जर ने अपनी एक्टिंग से एक अलग तरह की छाप छेड़ने में कामयाब रहे। टीवी पर आने के बाद सौरव की फैन फॉलोइंग पहले से और अधिक हो गई। 

सौरभ गुर्जर डब्लू डब्लू ई रेसलर हैं। वो नेशनल किकबॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट हैं। पहलवानों के खानदान में जन्म लेने वाले सौरभ गुर्जर परिवार के पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एक्टिंग की तरफ अपना फोकस किया। पौराणिक सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाना आसान नहीं था। उन्होंने इससे पहले कभी एक्टिंग नहीं की थी। 

लेकिन अभी मेहनत से उन्होंने सभी को खासा इंप्रेस किया और अपने किरदार में जान फूंक दी। महाभारत के बाद सौरभ शो संकट मोचन महाबली हनुमान में बलि और रावण का रोल निभाया। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र से वह जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म के लिए ऑफर मिलना भी उनके लिए बहुत चौंकाने वाली बात थी।

महाभारत के प्रोडक्शन हाउस की मानें तो सौरव अपनी डाइट का खास ख्याल रखते थे। पहलवान होने के नाते शुरू से ही वह खाने-पीने के शौकीन रहे हैं। 1 लीटर दूध और भिगोए हुए 45 बादाम के साथ उनके लिए सुबह की शुरुआत होती है। वह इसके बाद 6 आलू पराठा खाते हैं। लंच में वह कई तरह की सब्जियां, ढेर सारी दाल और करीब 16 रोटी खाते हैं। वह कही भी शूटिंग करते हैं तो उनके डाइट का खासा ख्याल रखा जाता है। 

टॅग्स :महाभारतअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!