लाइव न्यूज़ :

कनिका कपूर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, यूपी स्वास्थ्य विभाग ने लिया अहम फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2020 14:40 IST

कनिका को खुद की हिस्ट्री छिपाने के कारण काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।इतना ही नहीं, उनकी खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है।कनिका 9 मार्च को लंदन से देश लौटी थीं

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है। कनिका 9 मार्च को लंदन से देश लौटी थीं। इसके बाद वह कुछ पार्टीज आदि में भी शामिल हुई थीं। जिसके चलते उनके कारण से और भी कई लोगों के संक्रमित होने की खतरा है। फिलहाल सिंगर को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

कनिका को खुद की हिस्ट्री छिपाने के कारण काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।इतना ही नहीं, उनकी खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने इस मुश्किल से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

लगातार कहा जा रहा है कि कनिका खुद को लेकर झूठ बोल रही हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन के साथ यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने बूट्स ऑन द ग्राउंड की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत कनिका के हर कदम को ट्रेक किया जाएगा। विदेश से आने के बाद कनिका किन किन लोगों से मिली थीं इस बारे में पूरी तरह से पता किया जाएगा।

कनिका एक पार्टी में शामिल हुए करीब 100 लोग भी शामिल हैं, का पता लगाया जाएगा। टीमें उन लोगों तक पहुंच रही हैं, जो उन इवेंट्स में मौजूद थे। डीएम अमर पाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा है कि   केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की कोरोना वायरस को रोकने के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। जो कोई भी स्कैनिंग को बाधित करेगा या टीमों के साथ सहयोग नहीं करेगा, उसे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

 कनिका के पिता राजीव कपूर ने 'आज तक' न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका 3-4 पार्टियों में गईं थी और वहां पर तकरीबन 400 लोगों से मिलीं। लेकिन पिता के इस बयान को कनिका ने गलत बताया है। 

टॅग्स :कनिका कपूरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?