लाइव न्यूज़ :

एनजीओ को पैसे देने पर लोगों ने किया ट्रोल तो करीना कपूर ने उठाया बड़ा कदम, अब पीएम केयर्स को दिया दान

By अमित कुमार | Updated: April 2, 2020 20:15 IST

इससे पहले करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक एनजीओ को कुछ पैसे डोनेश किए थे, जिसके बाद इन दोनों को ही काफी ट्रोल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर ख़ान ने पीएम केयर्स और महाराष्ट्र सीएम फंड में योगदान दिया है।। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक ने इस फंड में पैसे दान दिए हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश 21 दिनों के लॉकडाउन से गुजर रहा है। ऐसे स्थिति में भारत में रहने वाले कई गरीब और मजबूर लोगों के लिए अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स नाम से एक फंड की स्थापना की है, जिसमें जरुरतमंदों के लिए हर कोई दान कर रहा है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक ने इस फंड में पैसे दान दिए हैं। 

करीना कपूर ख़ान ने पीएम केयर्स और महाराष्ट्र सीएम फंड में योगदान दिया है। इस बात की जानकारी करीना ने खुद अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए लोगों को दी। करीना ने इसके साथ ही दूसरों से भी अपील की है कि जो भी सम्भव हो सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल दौर में हर एक पैसा गरीबों के काम आएगा। इससे पहले करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक एनजीओ को कुछ पैसे डोनेश किए थे, जिसके बाद इन दोनों को ही काफी ट्रोल किया गया था। 

करीना कपूर और सैफ अली खान के एनजीओ की मदद करने वाली बात कई लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने इस सेलिब्रिटी कपल को ट्रोल कर दिया। करीना ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उन्होंने यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज को सपोर्ट किया है। पीएम या सीएम फंड में सहयोग देने के बजाय इस तरह एनजीओ की मदद करना कई लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस कपल को सरकार विरोधी करार देकर कई सवाल उठाए।

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!