लाइव न्यूज़ :

जेल से बाहर आने के बाद शीजान ने कहा- 'तुनिशा जिंदा होती तो मेरे लिए लड़ती'

By शिवेंद्र राय | Updated: March 6, 2023 21:47 IST

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते साल 24 दिसंबर को शो के मेकअप रूप में आत्महत्या की थी, जिसके बाद उनकी मां ने शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद 25 दिसंबर को शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी शीजान ने की मीडिया से बातकहा- मैं उसे मिस कर रहा हूं और अगर वो जिंदा होती तो मेरे लिए लड़तीकहा- आखिरकार मैं अपने परिवार के साथ हूं। बहुत बढ़िया महसूस हो रहा है

मुंबई: टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में 70 दिनों तक जेल में बंद रहे शीजान खान ने जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद पहला इंटर्रव्यू दिया। इस इंटर्रव्यू में शीजान ने तुनिशा के साथ अपने रिश्तों में जेल में बिताए गए समय के बारे में खुलकर बात की।

ई टाइम्स के साथ बातचीत में शीजान खान ने कहा, "मैं उसे मिस कर रहा हूं और अगर वो जिंदा होती तो मेरे लिए लड़ती। आज मुझे आजादी का सही मतलब पता चल गया है और मैं इसे महसूस भी कर रहा हूं। मैंने जब अपनी माँ और बहनों को देखा तो मेरे आंसू छलक गए थे और अब मैं उनके पास वापस आकर बेहद खुश हूं।"

बातचीत में शीजान ने आगे कहा, "आखिरकार मैं अपने परिवार के साथ हूं। बहुत बढ़िया महसूस हो रहा है। अब कुछ दिन मैं बस अपनी मां की गोद में सिर रखकर सोना चाहता हूं। उनके हाथ का बना खाना खाना चाहता हूं और अपनी बहनों और भाई के साथ समय बिताना चाहता हूं।"

बता दें कि शीजान को वसई कोर्ट से 4 मार्च को जमानत मिली थी। टीवी सीरियल 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ 16 दिसंबर 2022 को वसई कोर्ट में 524 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। शीजान को जमानत भी इसी आधार पर मिली कि  तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में जांच पूरी हो गई है और चार्जशीट दायर की जा चुकी है। 

शीजान को  एक लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने के बाद जमानत मिली और वह  5 मार्च को ठाणे सेंट्रल जेल से बाहर आए थे। अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते साल 24 दिसंबर को शो के मेकअप रूप में आत्महत्या की थी, जिसके बाद उनकी मां ने शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया था। अभिनेत्री की मां ने शीजान पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद 25 दिसंबर को शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईकोर्टमुंबई पुलिसतुनिषा शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल