लाइव न्यूज़ :

बच्चन ने फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद कहा: अभी बहुत काम करना बाकी है

By भाषा | Updated: December 29, 2019 20:29 IST

मुझे बस इस बात पर स्पष्टीकरण चाहिए।’’ अभिनेता ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुनने को लेकर सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के जूरी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान मेरे प्रति दयालु रहे हैं, मेरे माता-पिता का आशीर्वाद मेरे साथ है, उद्योग के फिल्मकारों, निर्माताओं और सह कलाकारों का सहयोग मेरे साथ रहा है। मैं भारतीय दर्शकों के प्रेम और उनसे लगातार मिलने वाले प्रोत्साहन के लिए कृतज्ञ हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुरस्कार समारोह में घोषणा की थी कि बच्चन को रविवार को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।बच्चन की चार फिल्में ‘गुलाबो सिताबो’, ‘चेहरे’,‘झुंड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ वर्ष 2020 में रिलीज होंगी। 

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि वह भविष्य में और अधिक काम करना चाहते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 77 वर्षीय बच्चन को यहां राष्ट्रपति भवन में फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। बच्चन ने पुरस्कार स्वीकार करने के बाद कहा, ‘‘जब इस पुरस्कार की घोषणा की गई, तब मेरे मन में एक शंका पैदा हुई कि क्या यह इस बात का संकेत है कि इतने साल काम करने के बाद मुझे घर बैठकर आराम करना चाहिए?’’ उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘अभी मुझे कुछ और काम पूरा करना है तथा कुछ ऐसी संभावनाएं सामने आ रही हैं जब मुझे कुछ काम करने का मौका मिल सकता है।

मुझे बस इस बात पर स्पष्टीकरण चाहिए।’’ अभिनेता ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुनने को लेकर सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के जूरी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान मेरे प्रति दयालु रहे हैं, मेरे माता-पिता का आशीर्वाद मेरे साथ है, उद्योग के फिल्मकारों, निर्माताओं और सह कलाकारों का सहयोग मेरे साथ रहा है। मैं भारतीय दर्शकों के प्रेम और उनसे लगातार मिलने वाले प्रोत्साहन के लिए कृतज्ञ हूं।

उनकी वजह से मैं यहां खड़ा हूं। मैं अत्यंत विनम्रता एवं कृतज्ञता के साथ यह पुरस्कार स्वीकार करता हूं।’’ इस अवसर पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी, अभिनेत्री एवं सांसद जया बच्चन, उनके बेटे एवं अभिनेता अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। बच्चन को पिछले सोमवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस सम्मान से नवाजा जाना था लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुरस्कार समारोह में घोषणा की थी कि बच्चन को रविवार को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बच्चन की चार फिल्में ‘गुलाबो सिताबो’, ‘चेहरे’,‘झुंड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ वर्ष 2020 में रिलीज होंगी।  

टॅग्स :अमिताभ बच्चनदादासाहब फाल्के
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?