लाइव न्यूज़ :

'बालवीर' के बाद अब देबू भइया के नए रूप में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार वंश सयानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 17:47 IST

इस शो के कलाकार राजधानी दिल्‍ली में अपने फैन्‍स से मिलने और उनके साथ थोड़ा वक्‍त बिताने के लिये उत्‍साहित थे।

Open in App
ठळक मुद्देबालबीर के आगे आने वाले एपिसोड्स में हैरान कर देने वाले और काफी महत्‍वपूर्ण खुलासे होने वाले हैं। अपनी शक्तियों के साथ अपनी याददाश्‍त भी खो देने वाला बालवीर अब देबू भइया के नये रूप में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

सोनी सब का पसंदीदा फैंटेशी शो ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ चौंकाने वाले ट्विस्‍ट और ड्रामे से भरपूर घटनाओं से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इसी तरह उनका मनोरंजन करता रहेगा। बालवीर (देव जोशी) अपनी शक्तियां खो चुका है और अब दुनिया की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी नये बालवीर विवान (वंश सयानी) के हाथों में है।  अपनी शक्तियों के साथ अपनी याददाश्‍त भी खो देने वाला बालवीर अब देबू भइया के नये रूप में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ रहा है। 

वहीं दूसरी तरफ, विवान के लिये ‘बालवीर’ बनने की जिम्‍मेदारी निभाना और दुनिया को बचाना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में, इस शो में प्‍यारी अनाहिता भूषण को एंट्री करते हुए देखा गया। वह निश्चित रूप से दर्शकों के लिये थोड़ा ड्रामा और सरप्राइज लेकर आयी है। आगे आने वाले एपिसोड्स में हैरान कर देने वाले और काफी महत्‍वपूर्ण खुलासे होने वाले हैं। 

इस शो की सफलता की खुशी लोगों से बांटने के लिये दोनों बालवीर अपनी सबसे बड़ी दुश्‍मन तिमनासा यानी पवित्रा पुनिया के साथ हाल ही में दिल्‍ली पहुंचे और अपने फैन्‍स से मुलाकात की। दर्शकों से मिले प्‍यार और दुलार से वो काफी खुश थे। इस शो के कलाकार राजधानी दिल्‍ली में अपने फैन्‍स से मिलने और उनके साथ थोड़ा वक्‍त बिताने के लिये उत्‍साहित थे। 

बालवीर की भूमिका निभा रहे, देव जोशी ने कहा, ‘’ मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि हम दिल्‍ली आ पाये और यहां इतने अच्‍छे लोगों से मुलाकात कर पाये। यहां हमारे काफी सारे फैन्‍स हैं और इस शहर का जोश देखकर मैं पूरी तरह से दंग रह गया। खासतौर से मुझे दिल्‍ली में लजीज चाट और छोले भटूरे खाने का बेसब्री से इंतजार था। अपने फैन्‍स से मिलना हमेशा ही शानदार अनुभव होता है क्‍योंकि हमें अपने व्‍यस्‍त शेड्यूल की वजह से उनके प्‍यार का शुक्रिया करने का वक्‍त नहीं मिल पाता। हमने वहां काफी अच्‍छा वक्‍त बिताया।‘’ 

विवान की भूमिका निभा रहे वंश सयानी ने कहा, ‘’एक फैंटेशी शो का हिस्‍सा बनकर बहुत अच्‍छा लग रहा है, खासकर बालवीर की भूमिका निभाने में मजा आ रहा है। दिल्‍ली में दर्शकों से इतना प्‍यार मिलना बहुत ही अच्‍छा अनुभव था और वहां सबके साथ काफी अच्‍छा वक्‍त बीता। मुझे दिल्‍ली में स्‍वादिष्‍ट खाना बहुत पसंद आया और मुझे इस खूबसूरत शहर में अपने फैन्‍स से दोबारा मिलने और इतने स्‍वादिष्‍ट खाने का लुत्‍फ उठाने का इंतजार रहेगा।‘’ 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल