लाइव न्यूज़ :

अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी हुईं Covid-19 से संक्रमित, खुद को किया घर में क्वारंटाइन

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 11:14 IST

फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे अब तक कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के दोनों भाइयों की मौत भी इस वायरस के कारण ही हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या को भी कोरोना संक्रमण हो गया था।फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।अर्जुन कपूर ने कोरोना संक्रमित की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी।

एक्टर अर्जुन कपूर के बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी दी। मलाइका ने एक बातचीत के दौरान कहा, ''हां मैं कोरोना से संक्रमित पाई गई हूं, और मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।''गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे अब तक इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

हाल ही में खबर आई थी कि टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट पर कोरियोग्राफर और क्रू मेंबर में से करीब 7 से 8 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या को भी कोरोना संक्रमण हो गया था। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

अर्जुन कपूर को भी हुआ कोरोना

इससे पहले अर्जुन कपूर ने कोरोना संक्रमित की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी। अर्जुन ने बताया कि वह डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन हैं। अर्जुन को कोई लक्षण नहीं हैं। अर्जुन के कोरोना होने की खबर से हर कोई हैरान है और एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। अर्जुन इन दिनों कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। 

फैंस से कही यह बात

अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ये मेरा फर्ज है कि मैं आप लोगों को सूचित कर दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं और कोई लक्षण नहीं है। मैंने डॉक्टर्स और अथॉरिटीज की सलाह पर खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन रहूंगा। आप सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया और मैं आने वाले दिनों में अपनी हेल्थ से जुडे़ अपडेट्स देता रहूंगा।

टॅग्स :अर्जुन कपूरमलाइका अरोराबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!