लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा के बाद अक्षय कुमार ने दी लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सलाह, कहा- देश के हर नागरिक को...

By अमित कुमार | Updated: March 9, 2020 20:28 IST

भारत में इस वायरस के बढ़ते खतरों को देखते हुए आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक देश वासियों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा और अनुपम खेर के बाद अब अक्षय कुमार ने भी लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी है। कुछ दिन पहले बॉलीवु़ड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ जरूरी बात बताई थी।

भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल मिलाकर 45 मामलों का पता चला है। भारत में इस वायरस के बढ़ते खतरों को देखते हुए आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक देश वासियों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस से लड़ने की केंद्र सरकार की तैयारियों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि अगले तीन महीने के लिए “एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट” (एपीआई) का पर्याप्त भंडार मौजूद है। 

अनुष्का शर्मा और अनुपम खेर के बाद अब अक्षय कुमार ने भी लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी है। फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन के दौरान कोरोना के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से लोगों को अभी बचना चाहिए। अपने आस-पास स्वच्छता रखने के साथ-साथ लोगों को सावधानी बरतनी की जरूरत है। जितना हो सकें एक-दूसरे से नमस्ते करके मिलने की कोशिश करें।

अक्षय से पहले अनुष्का ने कही थी ये बात

कुछ दिन पहले बॉलीवु़ड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ जरूरी बात बताई थी। अनुष्का ने कहा कि जितना हो सकें, लोगों से हाथ मिलाने से बचे। इसके अलावा जानवरों से भी दूरी बनाए रखे। इसके अलावा उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया था। इससे पहले अनुपम खेर ने अपने फैन्स के साथ एक स्पेशल मैसेज शेयर किया था।

अनुपम खेर ने भी की थी अपील

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा था, 'इन दिनों अगर आप किसी से मिले तो हाथ मिलाने की जगह एक-दूसरे को नमस्ते कीजिए। वायरस के इंफेक्शन से बचने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। इससे वायरस के फैलने का खतरा कम हो सकता है। हाथ जोड़कर मिलने में कोई बुराई भी नहीं है क्योंकि ये हमारी प्राचीन सभ्यता है। हम लोग अपनी इस सभ्यता को पालन कर खुद को बचा सकते हैं।'

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!