लाइव न्यूज़ :

आफताब शिवदासानी के घर गूंजी नन्हीं किलकारियां, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली झलक

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 2, 2020 07:50 IST

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासनी और उनकी पत्नी निन दोसांझ प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी के पापा बनें आफताब शिवदासनीआफताब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) एक नन्हीं सी परी के पापा बने हैं। उनकी पत्नी निन दोसांझ ने शनिवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी के आने से कपल बेहद खुश है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। मालूम हो, साल 2014 में आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने शादी की थी, जोकि एक प्राइवेट सेरेमनी थी।

वहीं, पिता बनने के बाद एक्टर ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, इसमें किसी का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में बेटी के पैर दिखाई दे रहे हैं, जबकि निन और आफताब अपने हाथों से दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्वर्ग का एक थोड़ा सा हिस्सा धरती भेजा गया है। भगवान के आशीर्वाद से निन और मैं एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। हमे अभिभावक के तौर पर बेहद गौरवान्वित हैं। अब हमारी फैमिली बढ़कर तीन हो गई है।'

वहीं, आफताब शिवदासानी और निन दुसांज को लेकर ख़ास बात ये है कि दोनों ने साल 2017 में यानी अपनी शादी के तीन साल बाद श्रीलंका में छुट्टियों के दौरान एक बार फिर से भव्य तरीके से शादी की थी। दोनों के परिवार वालों के साथ-साथ कई करीबी दोस्त भी इस शादी में मौजूद थे। शादी का ये कार्यक्रम तकरीबन दो दिनों तक चला था। बाया दें, आफताब शिवदासानी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम कर चुके हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!