लाइव न्यूज़ :

सोनाली बेंद्रे के बाद ये अभिनेत्री रही है कैंसर से जूझ, पोस्ट कर बताया -तीसरी स्टेज पर हूं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2018 08:58 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली भी कैंसर से इन दिनों जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने खुद अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वे कैंसर से जूझ रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली भी कैंसर से इन दिनों जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने खुद  अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वे कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि वे कैंसर की तीसरी स्टेज पर पहुंच चुकी है।

 उन्होंने सोनिया गांधी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। नफीसा अली ने बंगाली अभिनेत्री के तौर पर अपनी अच्छी पहचान बनाई है।  उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म मेजर साब, ऋतिक रोशन की फिल्म गुजारिश और धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। बॉलीवुड की भी वह एक प्रसिद्ध चेहरा है।

नफीसा से पहले इससे पहले सोनाली बेंद्रे को होने वाले कैंसर की खबर ने उनके फैन्स को काफी दुखी कर दिया। वहीं जब इरफ़ान खान के कैंसर से ग्रस्त होने की खबर सामने आई, तो दुनिया भर में उनके फैंस को भी झटका लगा।

सोनाली बेंद्रे को हो चुका है कैंसर

कुछ समय पहले ही सोनाली बेंद्रे ने ट्वीट करके बताया था कि मैं वह कैंसर से ग्रस्त हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सोनाली ने अपनी इस बीमारी के बारे में खुलासा किया था। सोनाली ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी फैमिली और फ्रेंड्स उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। सोनाली फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं और उनका इलाज चल रहा है। 

सोनाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'आग' से की थी। उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 1996 में आई फिल्म 'दिलजले' में सोनाली के अभिनय को काफी पसंद किया गया। सोनाली आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में नजर आई थी।

टॅग्स :कैंसरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?