लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: रावण की तारीफ कर बुरे फंसे सैफ अली खान, दर्ज हुआ केस

By अमित कुमार | Updated: December 15, 2020 16:37 IST

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान निर्देशक ओम राउत की अगली फ‍िल्‍म आदिपुरुष में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू दिया था जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफि‍ल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास लीड रोल में दिखाई देंगे। प्रभास मर्यादा पुरुषोत्तम राम के किरदार में नजर आएंगे। सैफ अली खान रावण के रोल में दिखाई देंगे। इस रोल से संबंधित उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया था।सैफ अली खान ने रावण द्वारा सीताहरण पर एक बयान दिया था, जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने एक बयान की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं। सैफ अली खान ने कुछ दिन पहले ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरूष’ को लेकर एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने रावण को लेकर कई तरह की बातें की थी। सैफ ने कहा था कि लक्षण द्वारा रावण की बहन सुर्पणखा की नाक काटी गई थी इसलिए रावण द्वारा सीता का अपहरण किया जाना न्यायसंगत है। 

सैफ अली खान के इस बयान पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। मामला को बढ़ता देख एक्टर ने बाद में अपनी बात के लिए माफी भी मांगी थी। लेकिन अब एक वकील ने फिल्मकार और अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ एक याचिका दायर कर दी है। यह याचिका  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में डाली गई है। जिसकी सुनवाई की तारीख 23 दिसंबर निर्धारित की गई है। 

सिविल कोर्ट के एडवोकेट हिमांशु श्रीवास्तव ने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से धारा 156 (3) के तहत एक आवेदन जमा किया है। दायर याचिका के मुताबिक, हिमांशु श्रीवास्तव जो कि ‘सनातन धर्म’ में विश्वास रखते हैं उन्होंने सैफ पर केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि य‍ह फ‍िल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है। जिसमें सैफ अली खान रावण का रोल निभाएंगे।  

टॅग्स :सैफ अली खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!