लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस जरीन खान की मां की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती; सोशल मीडिया पर फैंस से की ये खास अपील

By अनिल शर्मा | Updated: July 17, 2021 10:57 IST

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से जानकारी साझा करते हुए लिखा- मेरी मां एक बार फिर बीमार हो गई है। वह आईसीयू में है। इसके साथ ही फैंस से मां के लिए दुआ की अपील करते हुए कहा कि प्लीज उनके लिए दुआ कीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देजरीन खान की मां की बिगड़ी तबीयतवह अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में हैंएक्ट्रेस ने फैंस से मां के लिए दुआ की अपील की

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी मां की तबीयत खराब हो चुकी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।  एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से जानकारी साझा करते हुए लिखा- मेरी मां एक बार फिर बीमार हो गई है। वह आईसीयू में है। इसके साथ ही फैंस से मां के लिए दुआ की अपील करते हुए कहा कि प्लीज उनके लिए दुआ कीजिए। 

गौरतलब है कि जरीन खान की मां की इससे पहले भी तबीयत खराब हुई थी और तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जरीन खान अपनी मां की देखभाल खुद करती हैं। जरीन खान के पिता का निधन काफी पहले ही हो चुका है। पिता के जाने के बाद आर्थिक स्थिति खराब होने लगी जिसके बाद जरीन खान को कॉल सेंटर में नौकरी करनी पड़ी थी। इसके साथ -साथ जरीन मॉडलिंग भी किया करती थी।

जरीन खान को फिल्मों में लाने वाले सलमान खान हैं। इसका श्रेय भी वह देती हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था- मैं फिल्म ‘वीर’ में सलमान की हीरोइन थी।  इसलिए लोग आज मुझे जानते हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं हमेशा सलमान को देखती रहती थीं। मुझे विश्वास नहीं होता था कि, मैं सलमान खान के साथ काम कर रही हूं।

टॅग्स :जरीन खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!