लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रही हम्मा हम्मा गर्ल सोनाली बेंद्रे कर चुकी हैं बॉलीवुड के तीनो खानों के साथ काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2018 15:27 IST

सोनाली बेंद्रे का फिल्‍मी सफर जब कभी हिंदी सिनेमा में सहज सौंदर्य और अभिनय के तालमेल का जिक्र आएगा तो सोनाली बेंद्रे का नाम भी लिया जाता है।

Open in App

मुंबई, 4 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने एक ट्वीट करके सनसनी मची दी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी वह इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं और उनका न्यूयार्क से इलाज चल रहा है।  सोनाली बेंद्रे का फिल्‍मी सफर जब कभी हिंदी सिनेमा में सहज सौंदर्य और अभिनय के तालमेल का जिक्र आएगा तो सोनाली बेंद्रे का नाम भी लिया जाता है। सोनाली एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो जिन्होंने तीनों ही खान के साथ पर्दे पर काम किया है। साथ ही वह एक ऐसी अभिनेत्री भी हैं, जिनके ऊपर सबसे ज्यादा याद किए जाने वाले गाने शूट हुए हैं।

करियर की शुरुआत

सोनाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत  कम उम्र से ही कर दी थी। सोनाली बेन्द्रे ने बेंगलुरू और मुंबई के केंद्रीय विद्यालय और ठाणे के होली क्रॉस हाई स्कूल से पढ़ाई की है और फिर मॉडलिंग के रास्ते फिल्मी दुनिया में कदम रखा।  सोनाली ने बतौर अभिनेत्री फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1994 में 'आग' से की थी। इस फिल्म में सोनाली के साथ सुपरस्टार गोविंदा नजर आए थे। 

निरमा गर्ल से भी जानते हैं फैंस

एक विज्ञापन के कारण भी सोनाली ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सोनाली को खूबसूरत, प्रतिभावान और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है, लेकिन उन्हें सही मायने में प्रसिद्धि मिली 'निरमा' के विज्ञापन से, जिसके कारण आज भी लोग उन्हें 'निरमा गर्ल' के रूप में जानते हैं।

सोनाली के अवार्ड

साल 2001 में सोनाली को  फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा और भी कई फिल्मों के लिए उनको नॉमिनेशन भी मिलेंय़

यहां भी मिली शोहरत 

सोनाली को फिल्मों के अलावा   कई विज्ञापन और वीडियो म्यूजिक के जरिए भी शोहरत हासिल हुई । सोनाली ने 'क्या मस्ती क्या धूम' और सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल जैसे टीवी कार्यक्रमों में जज की भूमिका भी निभाई है।

अभिनेत्री के करियर की फिल्में

अपने फिल्मी करियर में सोनाली कई यादगार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों में प्रमुख हैं 'आग', 'नाराज', 'दिल जले', 'अपने दम पर', 'डुप्लिकेट','हसमे बढ़कर कौन', 'मेजर साब','जख्म','हम साथ-साथ हैं', 'सरफरोश', 'चल मेरे भाई','ढाई अक्षर प्रेम का','जिस देश में गंगा रहता है','लव के लिए कुछ भी करेगा' और 'लज्जा'। इन सभी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय को खूब सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने मराठी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया।  1996 में सोनाली की फिल्म 'दिलजले' आई जिसमें सोनाली का अभिनय लोगों को काफी पंसद आया।

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीWorld Cancer Day 2024: सोनाली बेंद्रे- किरण खेर से लेकर ये एक्ट्रेस दे चुकी हैं कैंसर को मात, बनीं लोगों की प्रेरणा

बॉलीवुड चुस्कीसोनाली बेंद्रे ने फिल्मों में रोल्स न मिलने पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई फिल्में न मिलने की वजह

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान से कुछ न सीखने का सोनाली बेंद्रे को है मलाल, कहा- मैं तब मैच्योर नहीं थी

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने डायरेक्टर्स से की शादी, रानी से लेकर सोनाली तक लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2020: अंबानी के घर होली पार्टी में जमकर नाचें प्रियंका और निक जोनस, कैटरीना कैफ समेत ये बॉलीवुड सितारे भी आए नजर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?